जबलपुर

सात साल की मासूम बच्ची ने खोला मां हत्या का राज, कांप गई रूह

पुलिस ने पति पर पत्नी की हत्या का प्रकरण दर्ज किया
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2017, 12:44 PM IST
Wife murdered by her husband in front of the daughter in jabalpur,Police register case of murder of wife on husband,Murder,Husband killied his Wife ,wife murdered by Husband in Jabalpur,Murder in Jabalpur ,Jabalpur Police,Crime,Crime in Jabalpur,
Wife murdered by her husband in front of the daughter in jabalpur

जबलपुर। एक सात साल की मासूम की आंखों के सामने उसके पिता ने उसकी मां को आग लगाकर जिंदा मार दिया। आग लपटों से घिरी उसकी मां की खौफनाक तस्वीर उसकी आंखों के सामने हमेशा घूमती रही। लेकिन पिता की धमकियों से वह इतना डरी-सहमी रहने लगी कि किसी से बात करना ही छोड़ दिया। लेकिन एक दिन जब पुलिस ने उससे घटनाक्रम के बारे में पूछा तो वह फूट पड़ी। वह रो-रोकर मां के साथ हुई हर ज्यादती बताती रही। उसने पिता की सारी करतूते पुलिस के सामने खोलकर रख दी। जिसके आधार पर पनागर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित पति मुकेश केवट पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
अस्पताल में थी भर्ती
पनागर के तिवारीखेड़ा में रहने वाली पूजा केवट (26) को 19 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह आग में झुलसी हुई थी। उपार के दौरान २७ अक्टूबर को उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी पुलिस द्वारा शव का पीएम कराया गया। केस डायरी जांच के लिए पनागर थाने भेजी गई।
शादी के बाद करता था मारपीट
पुलिस को जांच में पता चला कि पूजा का विवाह मुकेश केवट से हुआ था। उनकी सात वर्षीय बेटी नैनसी और बेटा अमन है। शादी के बाद से ही मुकेश द्वारा पत्नी पर रुपए व बाइक लाने का दबाव बनाया जाने लगा था। इसके चलते वह आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। इसके बाद पुलिस ने नैनसी और अमन से पूछताछ की। जिसमें हत्या का राज सामने आ गया।
चाची ने माचिस छीन ली
सात वर्षीय मासूम नैनसी ने बताया कि दीपावली की रात थी। वह और अमन घर के बाहर खेल रहे थे। तभी मां पूजा से पिता मुकेश विवाद करने लगे। मां ने स्वयं पर केरोसीन उड़ेला। मां ने माचिस जलाई, तो चाची ने माचिस छीन ली। इसके बाद मम्मी खड़े-खड़े रोने लगी। पिता उन पर जोर-जोर से चिल्लाते रहे।
पिता ने लगाई आग
मासूम बच्ची के अनुसार मम्मी केरोसीन से भींगी खड़ी थी। तभी पिता मुकेश ने मां पर जलती हुई तिली फेंकी। जिस कारण मां आग की पलटों में घिर गई। मां की चीख सुनकर चाचा पहुंचे और कंबल से मां को ढंका, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस गई थी। इसके बाद मां को अस्पताल ले जाया गया। जहां, उनकी मौत हो गई।
जान से मरने की धमकी दी
पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपित मुकेश ने नैनसी को धमकाया कि यदि वह किसी से कुछ कहेगी, तो वह उसे और अमन को मौत के घाट उतार देगा। इसलिए नैनसी इतने दिनों तक चुप रही।

Published on: