जबलपुर

मोबाइल पर बात कर रही थी पत्नी, पति ने जिंदा जला दिया

मोबाइल पर बात कर रही थी पत्नी, पति ने जिंदा जला दिया  
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 9:27 AM IST
wife talk mobile, husband burned alive
wife talk mobile, husband burned alive

जबलपुर। कहते हैं शक की कोई दवा नहीं है। ये किसी का भी जीवन बर्बाद कर सकता है। ऐसा ही मामला जबलपुर में सामने आया है। जहां दिल दहला देने वाली घटना केवल शक के आधार पर घटित हो गई। मोबाइल पर पिता से बात कर रही बेटी को उसके पति ने बिना कुछ जाने बूझे जिंदा जला दिया। पुलिस ने जांच में मामला लिया है।

news fatcs

पिता से मोबाइल पर की बात तो पति ने जलाया
गढ़ा पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का प्रकरण

मोबाइल पर पिता से बात करना एक महिला को भारी पड़ गया। आक्रोशित पति ने उसकी पिटाई की। उस पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा दिया। महिला की जेठानी ने पानी डालकर आग बुझाया। रविवार को महिला के पिता और चाचा उसे मेडिकल अस्पताल ले गए। महिला के बयान के आधार पर गढ़ा पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित प्रताडऩा का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया, 19 वर्षीय काजल गिदरोनिया की शादी फरवरी 2018 में शाहीनाका निवासी भूपेंद्र गिदरोनिया से हुई है। शादी के तीन माह बाद से ही भूपेंद्र उस पर शक कर मारपीट करने लगा।
शनिवार की रात 10 बजे वह पिता से मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी भूपेंद्र मोबाइल मांगने लगा। नाराज भूपेंद्र ने पहले उससे मारपीट की, फिर उस पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर साड़ी के पल्लू में आग लगा दी, जिससे उसका चेहरा, हाथ, पीठ जल गया। जेठानी ने शोर सुनकर आग को बुझाया। काजल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां खुद को आग लगाकर दी जान
रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा नगर में बीते दिनों खुद पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगाने वाली महिला ने इलाज के दौरान शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार सुमन ठाकुर (28) ने 20 अक्टूबर की शाम आग लगा ली थी। पति विक्रम उसे वीकल अस्पताल ले गया। वहां से रेफर करने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार देर रात 3.45 बजे उसकी मौत हो गई।
पति, ससुर व ननद पर मामला दर्ज-अधारताल थाने में महिला ने दहेज में पांच लाख रुपए, बाइक, जेवर मांगने और मारपीट की शिकायत पति, ससुर व ननद के खिलाफ दर्ज कराई है। कोसमी बालाघाट निवासी प्रिया कामड़े की शादी निर्भय नगर निवासी संदेश कामड़े से हुई थी।

Published on: