मप्र में ठंड का आगमन, दीवाली बाद पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
जबलपुर। हवाओं में ठंड महसूस होने लगी है। दीवाली तक यह और जोर पकड़ सकती है। सुबह लोग स्वेटर और शॉल पहनकर बाहर निकलने लगे हैं। वहीं शाम को हवाओं में नमी के चलते सिहरन महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार महीने के अंत तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। बादलों और उत्तरी हवाओं के चलते इस बार जोरदार ठंड पड़ेगी। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक निकली धूप भी अच्छी लग रही थी।
facts- सामान्य से कम हुआ दिन और रात का पारा
मौसम का बदल रहा मिजाज, सुबह-शाम ठंडक का अहसास
वातावरण में नमी सूखने और उत्तर दिशा से आ रही हवाओं के असर से मौसम में बदलाव आ रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास शुरु हो गया है। शहर में मंगलवार को दिन-रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम शुष्क हो रहा है और हवा का रुख उत्तरी है। हवा की रफ्तार धीमी होने से ठंडक धीरे-धीरे बढ़ रही है। उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं आ रही हैं। अधिकतम तापमान 29.9 एवं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 65 एवं शाम की आद्र्रता 43 प्रतिशत रही। उत्तरी पूर्वी हवा की औसत रफ्तार 3-4 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। दिन में धूप और रात में सर्दी के कारण लोगों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है।
ऐसे बदला मौसम
अक्टूबर अधिकतम न्यूनतम
30 29.9 16
29 30.1 15.2
28 30.7 16.1
27 32 16.5
26 33 17.4
मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है और रुक-रुककर उत्तरी हवाएं चल रही हैं। इस कारण तापमान में गिरावट आ रही है, सर्दी बढऩे की सम्भावना है।
- डीएस घाटे, प्रभारी,मौसम विज्ञान केंद्र, अधारताल