
जबलपुर। पिछले कुछ दिनों से रात का तापमान लगातार गिर रहा है। शाम ढलने के बाद मौसम में ठंडक घुल रही है। देर रात से तडक़े तक इसका असर बना है। दरअसल, ठंड बढ़ाने वाली हवा ने इस बार समय से पहले रुख कर लिया है। बीते वर्ष नवंबर में सीजन की हवा ने असर दिखाया था। लेकिन इस बार अक्टूबर में ही स्थिति बीते साल के नवंबर जैसी बन रही है।
news facts-
लगातार चार दिन से घट रहा रात का तापमान
गिरने लगा पारा, सर्द हो रहीं रातें
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड लाने वाला पश्चिम से होने वाली हलचल इस बार एक महीने पहले ही उत्तर भारत में पहुंच गई है। इस कारण शहर के मौसम में ठंडक बीते साल के मुकाबले पहले ही घुलने लगी है। बीते कुछ दिनों में रेकॉर्ड किया गया रात का तापमान पिछले साल के अक्टूबर के इन दिनों के तापमान से कम है। इसके चलते रात होते ही सडक़ पर चलने पर गुलाबी ठंड जैसा अहसास हो रहा है। बीते कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार अंतर बढ़ रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत पर सोमवार को दिन एवं रात के तापमान के बीच 11.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर था। यह अंतर शुक्रवार तक बढकऱ 15.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, सोमवार को 33 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान शुक्रवार तक लुढकऱ 17.4 डिग्री पर पहुंच गया है। रात का तापमान लगातार सामान्य से एक डिग्री तक नीचे बना हुआ है।
मौसम विभाग में वैज्ञानिक सहायक दिलीप घाटे के अनुसार ठंड बढ़ाने वाली उत्तरी हवा की गति कुछ धीमी पड़ी है। हवा की गति शुक्रवार को महज 2-3 किलोमीटर प्रतिघंटा रेकॉर्ड की गई है। इसका असर तापमान पर पड़ा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 33 डिग्री रेकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।