जबलपुर

खुद को साबित कर रही नारी शक्ति

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जबलपुर शहर में हुए आयोजन, सम्मान

2 min read
Mar 09, 2021
woomen-jabalpur

जबलपुर। शहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को नारी शक्ति के सम्मान में विविध आयोजन हुए। तमाम संगठनों ने सम्मान समारोह आयेाजित करके बताया कि महिलाएं हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। खास बात यह है कि शहर में कामकाजी महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा है। मदन महल रेलवे स्टेशन को पिंक स्टेशन के रूप में ख्याति मिल रही है, तो असंगठित क्षेत्र में महिलाओंं की भागीदारी है। महिलाओं ने परिवार की जिम्मेदारी भी सम्भाली रखी है।
लुटेरे को पकडऩे वाली बहादुर निशी को मिली शाबासी
विजय नगर में चौपाटी के पास मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरों को पकडऩे का साहस दिखाने वाली 10 वर्षीय निशी टंडन को सोमवार को शाबासी मिली। बदमाशों से लोहा लेने का साहस दिखाने वाली बालिका को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने सम्मानित किया। बालिका के साहस को प्रेरक बताया। युवतियों और महिलाओं को अन्याय सहने के बजाय उसके विरुद्ध लड़ाई के तैयार होने कहा। महिला दिवस पर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। एसआई राजरानी, आरती मंडलोई, रजनी नागभिरे, शिल्पा कौरव, संध्या चंदेल, जया तिवारी, एएसआइ स्वर्णशिला, संध्या पटेल, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी बेन, आरक्षक संगीता ठाकुर, गरिमा, साक्षी, वर्षा पटेल, दिव्या, ऊषा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएसपी भावना मरावी, डीएसपी अपूर्वा किलेदार, टीआइ भूमेश्वरी चौहान, रीना पांडे, प्रीति तिवारी उपस्थित थीं।
राजनीतिक, प्रशासनिक पदों पर आसीन महिलाओं का किया सम्मान
सरदार पटेल विधि महाविद्यालय खमरिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं महिला सम्मान का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में राजनीतिक, प्रशासनिक एवं समाज सेवा से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया गया।
42 महिलाओं की जांच, चार में मिले कैंसर के संदिग्ध लक्षण
जबलपुर एल्गिन अस्पताल में महिला दिवस के अवसर पर महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. वाईएस ठाकुर ने किया। महिलाओं को विभिन्न रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ ही डायबिटीज, हायपरटेंशन, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की गई। सोमवार को शिविर में 42 महिलाओं ने जांच कराई। इसमें चार महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के संदिग्ध लक्षण मिले हैं। कुछ महिलाएं डायबिटीज और हायपरटेंशन से पीडि़त मिली हैं। शिविर में नि:शुल्क उपचार होगा। एल्गिन अस्पताल के आरएमओ डॉ. संजय मिश्रा के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में विशेष तौर पर सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती अवस्था में पता लगाना है, ताकि उसका पूर्ण इलाज हो सकें। इसी प्रकार का शिविर रांझी सिविल अस्पताल में भी आयोजित किया गया है। एल्गिन अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके खरे, आरएमओ अजय कुरील उपस्थित थे।

मदनमहल पिंक स्टेशन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्टेशन में कार्यरत महिला कर्मचारी और उनके बच्चे आयोजन में शामिल हुए। विविध प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में डीआरएम की पत्नी अशोका विश्वास और सीनियर डीसीएम की पत्नी ललिता दिवाकर अतिथि थीं। उन्होंने कहा कि पिंक स्टेशन को महिला कर्मचारियों ने जिस तरीके से सम्भाला है, वह भविष्य में अन्य स्टेशनों के लिए नजीर होगी।

Published on:
09 Mar 2021 09:42 pm
Also Read
View All