जो मेरे राम का नहीं वो किसी काम का नहीं गीत को मिला उदित, साधना का साथ, मुंबई में राम भजन हुआ रिकॉर्ड
जबलपुर. अयोध्या में राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही शहर में भी भगवान श्रीराम को लेकर युवा अपनी भक्ति, प्रतिभा का प्रदर्शन करने से पीछे नही हैं। इसी कड़ी में जबलपुर संस्कारधानी के युवा गीतकार, रचनाकार भी पीछे नहीं हैं। उनके द्वारा गाए एवं लिखे गीत संस्कारधानी से लेकर बालीवुड तक छाए हैं। इनके द्वारा राम भजन की रचना को मुंबई के स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया। उनके गीतों को बॉलीवुड के संगीतकार एवं गायकों ने भी सराहा। संस्कारधानी के गीतकार कामेश्वर सिंह ठाकुर द्वारा लिखे भाव पूर्ण राम भजन ' जो मेरे राम का नहीं वो किसी काम का नहीं ' को बॉलीवुड के मशहूर गायक पदमश्री उदित नारायण ने अपनी आवाज से स्वरवध किया है।
इसी तरह ' रहेंगे सदा ही राजा राम ' भजन को बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका साधना सरगम एवं नर्मदापुरम शरद सिंह बाबा ने अपनी आवाज दी है। राम से जुड़े ये गीत तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखे और सुने जा रहे हैं। युवा गीतकार कामेश्वर सिंह ने कहा की भगवान श्री राम के वे अन्न भक्त हैं। उन्ही की प्रेरणा से गीतों को लिखा गया जिसे बॉलीवुड के कलाकारों द्वारा भी सराहा जा रहा है। उनकी इच्छा है भगवन श्रीराम के विविध रूपों और लीलायो को गीतो की श्रृंखला के रुप में तैयार करे। इसे लेकर उन्होंने प्रयास भी शुरू कर दिया है। कामेश्वर की काव्य शैली में सरलता सुवोधता और प्रचलित शब्दों के समावेश होने के कारण लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है। उन्होने बताया कि फिल्मों के लिए भी गीत लिखेंगे जिसे भारत के प्रसिद्ध संगीतकार अपना संगीत देंगे।