जगदलपुर

CG Naxal Encounter: मारे गए पांचों नक्सलियों पर घोषित था 8-8 लाख रुपए का इनाम, सभी के शव बरामद

CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर-कांकेर सीमा पर हुए मुठभेड़ में जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया हैै। जिसके बाद शवों की शिनाख्त हो गई है..
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2024, 1:11 PM IST
CG Naxals Encounter

CG Naxal Encounter: नारायणपुर-कांकेर सीमा पर मुठभेड़ अब खत्म हो गया है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 मोस्ट वांटेंड नक्सलियों को ढेर किया है। शव मिलने के बाद पुलिस ने इसकी शिनाख्त की है। बताया कि मारे गए सभी नक्सलियों पर 8—8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

CG Naxal Encounter: सभी नक्सलियों की पहचान

जानकारी के अनुसार रविवार को जवानों की एक टुकड़ी मारे गए नक्सलियों के शव लेकर कैंप पहुंची। जहां इन नक्सलियों की शिनाख्त की गई। सभी नक्सलियों की पहचान हो गई है। मारे गए सभी नक्सली 40 लाख के मोस्ट वांटेड नक्सली है। जिनकी तलाश कई दिनों से फोर्स को थी। वहीं अब मुठभेड़ में सभी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि सभी डीवीसीएम कमांडर, समेत कंपनी नंबर 10 के नक्सली हैं। इस मामले में पुलिस आज खुलासा करेगी। उल्लेखनीय है माड़ मुठभेड़ में डीआरजी, कोबरा बटालियन, बस्तर फाइटर्स, बीएसएफ, एसटीएफ की टीम शामिल है। लगभग 1440 जवानों की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। वहीं मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं।

Updated on:
18 Nov 2024, 1:11 PM IST
Published on: