CG Naxal News: अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना पर कांकेर एवं नारायणपुर जिले से सयुंक्त ऑपरेशन लॉच किया गया था। इस ऑपरेशन में 1 हजार से अधिक जवान अलग टुकड़ियों ने अबूझमाड़ इलाके में 2 दिन पूर्व रवाना हुए थे। इससे शनिवार की सुबह 11 बजे कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र टेकमेटा एवं काकूर गांव के बीच जंगल मे पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।