
ATM Theft Attemp: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एटीएम चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के नगर बाजार स्थित एक एटीएम को बदमाशों ने देर रात निशाना बनाया। पूरी तैयारी के साथ पहुंचे आरोपियों ने मशीन को उखाड़कर कैश लूटने की कोशिश की, लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। कैश बॉक्स से रकम नहीं निकाल पाने पर आरोपी उसे सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जानकारी के जंतर मंतर में प्रदर्सन हो रहें अनुसार, रविवार रात कुछ अज्ञात बदमाश नगर बाजार पहुंचे। उन्होंने पहले एटीएम मशीन को उखाड़ा और फिर उसमें मौजूद कैश बॉक्स को खोलने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने काफी देर तक कैश निकालने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा तंत्र के चलते वे रकम तक नहीं पहुंच सके। जब उन्हें लगा कि अब पकड़े जाने का खतरा बढ़ रहा है, तो वे कैश बॉक्स को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की और घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस उनकी पहचान करने और उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
फिलहाल, इस वारदात में शामिल आरोपियों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बाद ATM केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर बाजार जैसे व्यस्त इलाके में एटीएम मशीन को उखाड़ने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को घटना से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। वहीं, बैंक प्रबंधन से भी एटीएम की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।