जगदलपुर

CG Monsoon 2025: बदला मौसम का मिजाज! नवतपा में बरस रहे बादल, 100 साल बाद बस्तर पहुंचा मानसून

CG Monsoon 2025: मानसून की यह रफ्तार वैज्ञानिकों के लिए नार्मल और बिफ़ोर टाइम है, लेकिन आम व्यक्ति नौतपे में मानसून आने की ख़बर से चौंक रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2025, 7:51 AM IST
100 साल बाद बस्तर पहुंचा मानसून (Photo- Patrika)
100 साल बाद बस्तर पहुंचा मानसून (Photo- Patrika)

Bastar Monsoon: छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते मानसून नौतपे के पांचवें दिन ही आ गया है। मानसूनी बादल दो दिन पहले महाराष्ट्र में घुसे और आंधी तूफान की तरह बुधवार को दोपहर 2 बजे से महाराष्ट्र से लगी दंतेवाड़ा की सीमा में नज़र आ गए।

CG Monsoon 2025: 24 घंटे में फैलेगी मानसून की घटाएं

आईएमडी के मौसम विशेषज्ञों ने छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री की पुष्टि कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भी प्रेस रिलीज़ जारी करके बताया है कि मानसून दंतेवाड़ा में आ गया है। (CG Monsoon 2025) मानसूनी घटाएं अगले 24 घंटों में पूरे बस्तर में फैलकर धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव और लगे जिलों के साथ रायपुर और महासमुंद में एंटर होगी, ऐसी संभावना है।

मानसून ब्रेक की आशंका

CG Monsoon 2025: रायपुर में गुरुवार की रात मानसूनी बारिश हो सकती है। मानसून की यह रफ्तार वैज्ञानिकों के लिए नार्मल और बिफ़ोर टाइम है, लेकिन आम व्यक्ति नौतपे में मानसून आने की ख़बर से चौंक रहा है। इसी के साथ लोग जून जुलाई में बड़े मानसून ब्रेक की आशंका भी व्यक्त कर रहे हैं।

Updated on:
31 May 2025, 7:51 AM IST
Published on: