Bastar Festival: पूरी दुनिया में मशहूर बस्तर दशहरा को मानाने के लिए इस बार विशेष सुविधा दी जा रही है। बस्तरवासियों को 75 दिनों तक त्यौहार मानाने के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट बनाया गया है।
Chhattisgarh News: बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा उत्सव की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है। दशहरा में शामिल होने आने वाले 500 से अधिक देवी देवताओं और उनके सेवादारों के लिए बस्तर का पहला हेरिटेज ग्राउंड बनाया जा रहा है। प्रशासन ने इसे अंतिम रूप दे दिया है। जो कि दशहरा पर्व तक तैयार हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए तहसील कार्यालय को शिफ्ट किया जाएगा।
बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बताया कि यहां की कई बिल्डिंग पहले से ही कई ऐतिहासिक चीजों को संजोए हैं। इसलिए ऐसी बिल्डिंग से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। बल्कि उसे संवारने के लिए विशेष प्लान बनाया गया है। काम को दशहरे के पहले पूरा करने की तैयारी चल रही है। इसी हफ्ते इसका टेंडर निकाल दिया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब 3 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
यहां एक बार चार्ट दिया गया है जो बस्तर दशहरा के इतिहास, महत्व और प्रासंगिकता को दर्शाता है, जिसमें प्रत्येक श्रेणी को 10 में से रेट किया गया है। यह त्यौहार इतिहास में गहराई से निहित है, महान सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखता है, और समकालीन समय में प्रासंगिक बना हुआ है, जो इस क्षेत्र में इसके स्थायी महत्व को दर्शाता है।
मालूम हो कि बस्तर के ऐतिहासिक दशहरे में संभागभर से देवी-देवता पहुंचते हैं। ऐसे देवी देवताओं की संख्या 500 से भी अधिक होती है। लेकिन ठहरने की व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें परेशानी होती है। इस हेरिटेज ग्राउंड में उन्हें ठहराने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। गौरतलब है कि बस्तर दशहरा 75 दिनों तक मनाया जाता है इस दौरान विभिन्न रस्मों के लिए अलग अलग देवी देवता यहां पहुंचे है जो कि दशहरा की समाप्ति के बाद ही वापस लौटते हैं।
कैफे, सीटिंग एरिया, ओपन एग्जिब्यूशन एरिया, बोर एरिया, एक्टिविटी ग्राउंड, प्रसाधन एरिया, एग्जिब्यूशन एरिया, स्टोर एरिया, एडमिन, डॉरमेटरी, गार्डन, कार पाॢकंग, बाइक पार्किंग, गार्ड रूम
लागत -3 करोड़
एरिया - 20 हजार स्क्वायर फीट
कब तक होगा तैयार - दशहरे के पहले
खूबी - आदिवासियों की संस्कृति से हो सकेंगे रूबरू