जगदलपुर

CG Politics: ‘कांग्रेस को अपने पाप धोने में थोड़ा तो समय लगेगा’, जानें किसने कही ये बात…

CG Politics: भाजपा के सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस के कार्यकाल की पोल खुलती नजर आ रही है। जिसको लेकर भाजपा नगर निगम राजस्व सभापति ने बड़ा बयान दिया है।

less than 1 minute read

CG Politics: कांग्रेस पार्टी लगातार साढ़े नौ साल नगर निगम में काबिज रही और जनता से सीधे जुड़ी सभी व्यवस्थाओं व नगर निगम के कामकाज की कमर तोडक़र रख दी। बीते पांच साल प्रदेश में रही कांग्रेस सरकार में बस्तर संभाग में सभी 12 के 12 विधायक कांग्रेस के थे।CG Politicsकांग्रेस पार्टी लगातार साढ़े नौ साल नगर निगम में काबिज रही और जनता से सीधे जुड़ी सभी व्यवस्थाओं व नगर निगम के कामकाज की कमर तोडक़र रख दी। बीते पांच साल प्रदेश में रही कांग्रेस सरकार में बस्तर संभाग में सभी 12 के 12 विधायक कांग्रेस के थे।

इसके बावजूद भी संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने व मूलभूत सुविधाओं के लिये एक भी ठोस योजना बनाने में कांग्रेस और कांग्रेसी नेता असफल रहे।

CG Politics: कांग्रेस ने साढ़े नौ साल पाप किए

यह बात भाजपा नगर निगम राजस्व सभापति आलोक अवस्थी ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने साढ़े नौ साल नगर निगम में इतने पाप किये हैं, जिसे सुधारने व धोने में थोड़ा समय लगेगा।

भाजपा नगर सरकार जनता के बीच पहुंचकर ज़मीनी स्तर पर लगातार काम कर रही है। नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में हालिया संपन्न जन समस्या निवारण पखवाड़ा इसका जीवंत प्रमाण है।

Updated on:
14 Aug 2024 12:28 pm
Published on:
14 Aug 2024 12:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर