जगदलपुर

CG Politics: झीरम कांड के सबूत तो भूपेश बघेल की जेब में है… गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर किया करारा वार

CG Politics: झीरम घाटी की 11वीं बरसी फिर आने वाली है लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है।
2 min read
May 23, 2024
CG Politics

CG Politics: डिप्टी सीएम और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में बड़ी जिमेदारी में होने के बाद भी मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता ही हूं और भाजपा कार्यकर्ता उन्हें एक सामान्य कार्यकर्ता साथी के रूप में ही देखें।

सभी कार्यकर्ता जनता से सतत जुड़े रहें और जनसमस्याओं के निवारण में अग्रणी रहें। इससे पहले बस्तर प्रवास पर पहुंचे उप मुयमंत्री विजय शर्मा का कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और उपमुयमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली।

कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उपमुयमंत्री विजय शर्मा कहा कि विष्णुदेव सरकार प्रदेश में विकसित भारत के संकल्प के तहत लगातार जनकल्याणकारी योजनायें संचालित कर रही है। इसी के तहत नक्सल पुनर्वास नीति सरकार महत्वपूर्ण योजना है,जिसमें सरकार हिंसा छोडक़र मुय धारा में लौटने वाले नक्सलियों का पुनर्वास कर उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान करने का प्रयास कर रही है।

बैठक के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप ,श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह,वेद प्रकाश पांडे,श्रीधर ओझा, महापौर सफीरा साहू , रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, आनंद मोहन मिश्रा,आलोक अवस्थी, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा,सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, मनीष पारेख, सतीश बाजपेयी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

झीरम के सबूत तो भूपेश बघेल की जेब में हैं, निकालना पड़ेगा

बैठक के बाद पत्रकारों ने डिप्टी सीएम से पूछा कि झीरम घाटी की 11वीं बरसी फिर आने वाली है लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है। इस पर विजय शर्मा ने कहा कि पिछले पांच साल तक तो भूपेश बघेल झीरम के सबूत जेब में लेकर घूम रहे थे। अब यह सबूत निकलवाने होंगे। महादेव सट्टा एप और पूर्व सीएम के लिंक पर विजय शर्मा ने कहा कि दोषियों को सजा जरूर मिलेगी चाहे वह जो भी हो। हम इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

Updated on:
23 May 2024 02:57 pm
Published on:
23 May 2024 02:57 pm