जगदलपुर

आरक्षक ने खुद को मारी गोली, खुदकुशी से पहले वीडियो कॉल पर कर रहा था किसी से बात

Crime in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक पुलिस आरक्षक (Police constable commits suicide) ने खुद को गोली मार ली है।

less than 1 minute read
Aug 16, 2019
Girl committed suicide in bathroom

जगदलपुर. Crime in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक पुलिस आरक्षक ((Police constable commits suicide)) ने खुद को गोली मार ली है। खबरों के अनुसार खुद को गोली मारने से पहले आरक्षक वीडियो कॉल कर किसी से बात कर रहा था। आरक्षक 5वीं वाहिनी जगदलपुर में पदस्थ था। फिलहाल आरक्षक का नाम पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस घटना से कैंप में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से करीब 7 किमी दूर कंगोली स्थित 5वीं वाहिनी में शुक्रवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। कैंप से गोली की आवाज सुनकर अन्य सुरक्षा बल घटनास्थल पहुंचे तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर देखा कि खून से लथपथ एक सुरक्षाकर्मी गिरा पड़ा है। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना अपने सीनियर अफसर को दी।

हालांकि मृत आरक्षक की जानकारी पता नहीं चल पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।Crime in Chhattisgarh

Published on:
16 Aug 2019 01:03 pm
Also Read
View All