16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jagdalpur News: 200 रुपये से ज्यादा फ्यूल मांगने पर विवाद, पेट्रोल पंप पर भिड़े ग्राहक और स्टाफ, मारपीट का Video वायरल

Bastar Petrol Pump Fight Video: बस्तर जिले के जगदलपुर में पेट्रोल पंप पर हुए एक विवाद ने तूल पकड़ लिया, जहां ईंधन की मात्रा को लेकर हुई बहस मारपीट में बदल गई और मामला थाने तक पहुंच गया।

2 min read
Google source verification
Jagdalpur News

पेट्रोल पंप पर भिड़े ग्राहक और स्टाफ (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगभग 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद लोगों में चिंता और अफवाहों का माहौल बन गया है। कई जिलों में ईंधन की कमी की खबरों के बीच पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी है और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। जहां पेट्रोल उपलब्ध है, वहां वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

Jagdalpur News: जगदलपुर पंप पर विवाद में मारपीट

बस्तर जिले के जगदलपुर के कुम्हारपारा स्थित सुभाष पेट्रोल पंप पर उस समय विवाद हो गया जब पेट्रोल भरवाने आए कुछ युवकों और पंप स्टाफ के बीच ईंधन की मात्रा को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि युवक लंबी दूरी के लिए अतिरिक्त पेट्रोल की मांग कर रहे थे, लेकिन नियमों का हवाला देकर उन्हें मना कर दिया गया।

बहस से बढ़कर हुई मारपीट

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। स्थिति बिगड़ने पर मामला थाने तक पहुंचा।

देखें वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे मामला और गरमा गया है। वहीं, घटना के विरोध में अन्य पेट्रोल पंप संचालक भी थाने पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

घायल ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मारपीट में घायल हुए व्यक्ति को सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं, जिसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच तेज कर दी है।

राजधानी समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य

राजधानी रायपुर में पेट्रोल 103.58 रुपए और डीजल 96.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं निजी कंपनी जियो के फ्यूल स्टेशनों पर कीमतों में करीब 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि पेट्रोल पंपों में भीड़ कम हो गई है। हर व्यक्ति को 8-10 मिनट के वेटिंग में पेट्रोल मिल जा रहा है। पेट्रोल पंप में भी पेट्रोल डीजल की सप्लाई हो रही है।