13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा! जगदलपुर से सीधे हजरत निजामुद्दीन तक दौड़ेगी समर स्पेशल ट्रेन

Jagdalpur Special Train: ईस्ट कोस्ट रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए जगदलपुर से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

2 min read
Google source verification
समर स्पेशल ट्रेन (photo source- Patrika)

समर स्पेशल ट्रेन (photo source- Patrika)

Jagdalpur Special Train: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बड़ी राहत दी है। बस्तर और आसपास के यात्रियों के लिए जगदलपुर से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। यह विशेष सेवा न सिर्फ छुट्टियों में यात्रा आसान बनाएगी, बल्कि बस्तर, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को उत्तर भारत पहुंचने के लिए अतिरिक्त सुविधा भी देगी।

Jagdalpur Special Train: जानें कब से चलेंगी ट्रेने?

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 08519 जगदलपुर-हजरत निजामुद्दीन समर स्पेशल 21 मई 2026 को सुबह 11 बजे जगदलपुर से रवाना होगी और 23 मई को सुबह 9 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08520 हजरत निजामुद्दीन-जगदलपुर समर स्पेशल 25 मई को रात 2 बजे रवाना होकर 26 मई को रात 11 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

यह विशेष ट्रेन कोरापुट, रायपुर, नागपुर और आगरा कैंट मार्ग से संचालित की जाएगी। रेलवे का मानना है कि इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बस्तर क्षेत्र से दिल्ली तथा उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

22 कोच के साथ मिलेगी विशेष सेवा

समर स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 18 स्लीपर क्लास, 2 सामान्य श्रेणी तथा 2 सेकंड क्लास लगेज कम दिव्यांगजन कोच शामिल रहेंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक रेलवे पूछताछ केंद्र या वेबसाइट के माध्यम से ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें। रेलवे के अनुसार इस ट्रेन के लिए आरक्षण जल्द शुरू किया जाएगा।

Summer Special: संबंधित खबर

समर स्पेशल ट्रेन से मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ के रायपुर गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाने वालों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाएगा। वहीं, विशेष ट्रेनों से रद्द ट्रेनों की भरपाई की योजना है। चुनावी राज्य प. बंगाल के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार के लिए 08865 नंबर के साथ साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी।

यात्रियों के लिए 96 फेरों वाली 33 स्पेशल ट्रेनें तैयार

छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूलों की गर्मी छुट्टियां शुरु हो गई है। छुट्टी लगते ही बच्चे अपने परिवार के साथ समर वेकेशन मनाने का प्लान कर लेते हैं। ऐसे में ट्रेनों में अधिक भीड़ का सामना करना पड़ता है, कई बार तो कन्फर्म सीट भी नहीं मिल पाती। इसके चलते हर साल रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। इस बार भी रेलवे की ओर से 33 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो कि हावड़ा, मुबई, बिहार, मध्यप्रदेश समेत अलग-अलग रूट की ट्रेनें हैं। ये स्पेशल गाडिय़ां अप्रैल, मई और जून माह में 96 फेरों के साथ चलेंगीं।