
सांकेतिक फोटो
Crime News: जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के पास स्थित डीपीआरसी भवन में एक युवक को रातभर बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। डीपीआरसी भवन शासकीय है और वहां बाहरी व्यक्ति को बंधक बनाकर रखने से बड़ा सवाल खड़े हो गया है कि आखिर शासकीय भवन का उपयोग बाहरी व्यक्तियों के द्वारा कैसे किया जा रहा है।
बाहरी व्यक्तियों के पास भवन की चॉबी कैसे पहुुंची। मामला सामने आने के बाद अब जिला पंचायत के अधिकारी जांच कराने की बात कह रहे हैं लेकिन शासकीय भवन का इस तरह उपयोग हो रहा था और अधिकारियों को जानकारी तक नहीं थी, यह समझ से परे हैं। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिला पंचायत परिसर स्थित डीपीआरसी भवन का उपयोग कथित रूप से लोगों को बंद रखने के लिए कैसे किया गया।
आखिर कमरे तक पहुंच और ताला लगाने की सुविधा किसके माध्यम से मिली, इसे लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से भवन में निजी व्यक्ति रहता आ रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
दरअसल, पूरे मामले का खुलासा शहर की एक ट्रैक्टर एजेंसी में कार्यरत सेल्समैन ने एजेंसी डीलर पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और रातभर जिला पंचायत परिसर जांजगीर स्थित डीपीआरसी भवन में बंधक बनाकर रखने की शिकायत थाने में करने के बाद सामने आया। पीड़ित राजा उपाध्याय के मुताबिक वह अमरैया पारा जांजगीर का निवासी है और शांति देवी ट्रैक्टर एजेंसी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है।
उसके अनुसार 6 मई 2026 को ग्राम बोकरामुड़ा में एक किसान को ट्रैक्टर बिक्री कराई गई थी, जिसका फाइनेंस इंडसलैंड बैंक से होना था। फाइनेंस प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण 11 मई को वह ट्रैक्टर वापस एजेंसी लेकर आ गया। उसी रात एजेंसी डीलर गजेंद्र राठौर ने फोन कर उसे बुलाया और बेहरमी से मारपीट की। इसके बाद जिला पंचायत परिसर स्थित डीपीआरसी भवन के एक कमरे में रखा और बाहर से ताला लगा दिया। सुबह उसने परिजनों को फोन कर सूचना दी तब ताला तोडक़र उसे बाहर निकाला। मामले में कोतवाली पुलिस ने एजेंसी संचालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
गोकुल रावटे, जिपं सीईओ के मुताबिक, सरकारी भवन का उपयोग कैसे हुआ है, इसकी पूरी जानकारी ली जा रही है है। डीडीपी को जांच कर रिपोर्ट मांगे हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कार्रवाई करेंगे।
Published on:
14 May 2026 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
