
जगदलपुर। CG Assembly Election 2023 : विधान सभा नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन सोमवार को भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आप, माकपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रत्याशियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदा। कुछ पार्टी के प्रत्याशी खुद नाम निर्देशन पत्र लेने पहुंचे, तो कुछ प्रत्याशियों ने अपने प्रतिनिधि को भेजा। बता दें कि पहले दिन 6 नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया था। वहीं चौथे दिन 16 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए। अब तक कुल 22 निर्देशन पत्र लिया जा चुका है। सुबह 10.30 बजे से 3 बजे तक समय नाम निर्देशन पत्र लेने के लिए रखा गया था, इस दौरान समर्थकों के साथ प्रत्याशी नाम निर्देशन पत्र लेने के लिए पहुंचते रहे।
जगदलपुर विधान सभा
जगदलपुर विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किरण देव, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे से नवनीत चांद, आजाद जनता पार्टी से सरिता, आम आदमी पार्टी से शुभम सिंह और बहुजन समाज पार्टी से संपत कश्यप ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा।
चित्रकोट विधान सभा
चित्रकोट विधान सभा के लिए कांग्रेस से दीपक बैज, आम आदमी पार्टी से दंती पोयाम, भारतीय जनता पार्टी से विनायक गोयल, माकपा से रामूराम मौर्य ओर बहुजन समाज पार्टी से शन्नुपोयाम ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा।
बस्तर विधान सभा
बस्तर विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी से मनीराम कश्यप, आम आदमी पार्टी से जगमोहन बघेल, कांग्रेस पार्टी से लखेश्वर बघेल, माकपा से फुलकुंवर बघेल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से सोनसाय कश्यप और बहुजन समाज पार्टी से रामधर बघेल ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा है।