जगदलपुर

EV Demand Increase: महंगे पेट्रोल-डीजल से बदली लोगों की पसंद, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी मांग

Petrol Price Impact: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। शहरी क्षेत्रों में ई-स्कूटर और ई-बाइक पहली पसंद बन रहे हैं, जिससे प्रदूषण में कमी और खर्च में बचत हो रही है।

2 min read
महंगे पेट्रोल ने बदली लोगों की पसंद (photo source- Patrika)

EV Demand Increase: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब लोगों का रुझान तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-व्हीकल) की ओर बढ़ रहा है। खासकर शहरी क्षेत्रों में दैनिक आवागमन के लिए ई-स्कूटर और ई-बाइक लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। कम खर्च, आसान रखरखाव और पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण इनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

यही वजह है कि अब लोग ई-वाहनों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। आने वाले समय में यह बदलाव और तेज होने की संभावना है, जिससे न केवल लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगा। वाहन विक्रेताओं के अनुसार ई-स्कूटर और ई-बाइक की मांग में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें

Congress Protest: गैस-पेट्रोल की महंगाई पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, सड़क पर चूल्हा जलाकर जताया विरोध

EV Demand Increase: पेट्रोल की कीमतों में तेजी की संभावना

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता का सीधा प्रभाव ऊर्जा बाजार पर पड़ता है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम कर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना एक व्यावहारिक और दीर्घकालिक समाधान बनकर उभर रहा है। पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि की संभावना में लोग वैकल्पिक साधनों की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन किफायती विकल्प के रूप में सामने आए हैं। एक बार चार्ज करने पर ये वाहन 80 से 120 किलोमीटर तक चल जाते हैं, जिससे रोजाना के खर्च में काफी कमी आती है।

शोरूम संचालकों ने बताई बढ़ती मांग

कपिल खुराना, वाहन शोरूम: पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गई है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर ग्राहकों के निर्णय पर पड़ रहा है।

राजीव नारंग, वाहन शोरूम संचालक: पहले लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर संकोच करते थे, लेकिन अब माइलेज और बचत को देखते हुए ग्राहक खुद आगे आकर ई-व्हीकल के बारे में जानकारी ले रहे हैं। खासकर युवाओं और नौकरीपेशा लोगों में इसकी मांग तेजी से बढ़ी है।

EV Demand Increase: पर्यावरण के अनुकूल

इलेक्ट्रिक वाहनों का एक बड़ा लाभ यह भी है कि ये पर्यावरण के अनुकूल हैं। इनसे न तो धुआं निकलता है और न ही ध्वनि प्रदूषण होता है, जिससे शहरों में प्रदूषण कम करने में मदद मिल रही है। सरकार भी ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दे रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि यदि अंतरराष्ट्रीय तनाव जारी रहता है, तो आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और तेजी से बढ़ेगी।

Updated on:
16 Apr 2026 11:52 am
Published on:
16 Apr 2026 11:42 am
Also Read
View All