जगदलपुर

Diwali Festival 2023 : धनतेरस पर धनवर्षा, कारोबार सौ करोड़ से पार

Diwali Festival 2023 : सुख समृद्धि और एश्वर्य का पर्व दीपावली पर्व के पूर्व धनतेरस के दिन प्रीति योग में बाजार में खूब धनवर्षा हुआ।

2 min read
Nov 11, 2023
धनतेरस पर धनवर्षा, कारोबार सौ करोड़ से पार

जगदलपुर। Diwali Festival 2023 : सुख समृद्धि और एश्वर्य का पर्व दीपावली पर्व के पूर्व धनतेरस के दिन प्रीति योग में बाजार में खूब धनवर्षा हुआ। दीपावली के दो दिन पूर्व कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस में सभी तरह के दुकानों में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दिया।

कारोबारियों के मुताबिक आज बाजार में लगभग 70 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। खासतौर पर आटोमोबाइल सेक्टर में भारी भीड़ दिखी वहीं सराफा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, बर्तन व सजावटी वस्तुओं के दुकानों में भी सुबह से अच्छी ग्राहकी देखने को मिली। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस का मुहूर्त आज और कल सुबह तक दो दिन होने के कारण कल भी बाजार में रौनक रहने वाला है।

प्रीति योग खरीददारी के लिये शुभ : पंडित दिनेश दास के मुताबिक, धनतेरस की तिथि पर शुभ प्रीति योग रहा है। इस योग में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 59 वर्ष बाद धनतेरस के दिन खरीददारी के लिये बने प्रीति योग का लोगों ने जमकर फायदा उठाया। इस दुर्लभ योग में सभी लोगों ने अपने बजट के अनुसार खरीददारी किया। यह योेग 10 नवंबर शुक्रवार को दोपहर 12.35 बजे से आरंभ होकर 11 नवंबर को दोपहर 1.57 बजे तक होगी।

सराफा बाजार में दिखा रौनक

बढ़ते दामों से लंबे समय तक मंदी का मार झेल रहे सराफा बाजार में इस दिवाली धनतेरस पर रौनक लौटी। सोने के दाम स्थिर होने के बावजूद महिलाओं में आभूषणों की खरीदारी का क्रेज दिखा। सबसे ज्यादा चांदी के सिक्के, सोने के सिक्के, नोट, लक्ष्मी व गणेश जी की मूर्ति सहित विभिन्न डिजाइन के आभूषण आदि की खरीदारी हुई।

त्योहारों में खरीददारी के शौकीन लोगो ने आज सुबह से लेकर देर शाम तक खरीददारी में मशगूल रहे। बाजार के लगभग सभी दुकानों में भारी भीड़ रही। खासतौर पर सैंकड़ों लोगों ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की खरीदी की। पहले से बुकिंग कराने वाले लोग भी आज वाहनों की डिलीवरी लिए। मारुति आटो मोबाईल के मैनेजर ने बताया कि आज पूर्व में हुई बुकिंग के अलावा कई नए ग्राहक वाहन लेने पहुंचे। स्काई मारुति आटो मोबाईल के मैनेजर धनन्जय सवाई के मुताबिक लोगों के डिमांड के मुताबिक कारें कम पड़ गया। धनतेरस के दूसरे दिन कई बुकिंग जारी है।

धनतेरस खास पर्व : हिन्दु धर्म में धनतेरस का पर्व बहुत दुर्लभ माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। वह अपने हाथ में अमृत कलश लिये हुए था। इसलिए कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस कहा जाता है। इस दिन बर्तन सहित सभी तरह की खरीददारी का बड़ा महत्व है।

Published on:
11 Nov 2023 01:26 pm
Also Read
View All