जगदलपुर

Eid-ul-Adha 2025: ईद उल अजहा आज… ईदगाह में नहीं पढ़ी जाएगी नमाज, जानवरों की कुर्बानी पर लगा पाबंदी

Eid-ul-Adha 2025: कमेटी की तरफ से समाज के लोगों को समय का खास ख्याल रखने को कहा गया है। इसके साथ ही कुर्बानी खुले में हरगिज न करें।

less than 1 minute read
ईदगाह में नहीं मस्जिदों में पढ़ी जाएगी नमाज (Photo source- AI)

Eid-ul-Adha 2025: ईद-उल-अजहा शनिवार को मनाई जाएगी। लेकिन इस बार इसकी नमाज ईदगाह में नहीं बल्कि मस्जिदों में अदा की जाएगी। शहर की सभी पांच मस्जिदों में नमाज का एहतमाम किया जाएगा। समाज प्रमुखों के मुताबिक उन्होंने यह फैसला बारिश को ध्यान में रखकर लिया है।

Eid-ul-Adha 2025: पांच मस्जिदों में होगी नमाज

अंजुमन इस्लामिया कमेटी के मुताबिक सभी पांच मस्जिदों में नमाज होगी। सबसे पहली जमात जामा मस्जिद समेत सदर मस्जिद, जिक्रुन्नबी मस्जिद, गौसिया मस्जिद, नूरी मस्जिद में सुबह 6.30 बजे अदा की जाएगी। वहीं दूसरी जमात सिर्फ जामा मस्जिद और सदर मस्जिद में सुबह 8 बजे होगी।

जानवरों की कुर्बानी पर पाबंदी

Eid-ul-Adha 2025: कमेटी की तरफ से समाज के लोगों को समय का खास ख्याल रखने को कहा गया है। इसके साथ ही कुर्बानी खुले में हरगिज न करें। कुर्बानी के बाद वेस्टेज को पॉलीथीन में बंद कर नगर निगम के कूड़ेदान में डालें। जिन जानवरों की कुर्बानी पर पाबंदी है उनकी कुर्बानी न करें।

कुर्बानी के दौरान का कोई फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें। जैसी हिदायत दी है। समाज प्रमुखों ने बताया कि सभी जगह पर शांति व सौहाद्रपूर्ण माहौल में नमाज अता की जाएगी।

Published on:
07 Jun 2025 12:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर