11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: 100 करोड़ में बनेगा महादेव घाट बैराज, साय सरकार ने दी बड़ी सौगात

CG News: जगदलपुर को साय सरकार ने बड़ी सौगात दी है। बजट में महादेव घाट बैराज निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये के प्रावधान है। इस फैसले से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा

less than 1 minute read
Google source verification
CG News, Mahadev Bairaj

बैराज के लिए 100 करोड़ का प्रावधान, सीएम से मिले ( Photo - Patrika )

CG News: छत्तीसगढ़ शासन के बजट में महादेव घाट बैराज निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये के प्रावधान पर जगदलपुर महापौर संजय पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और इस फैसले पर अपनी खुशी जताई। प्रतिनिधिमंडल ने इसे बस्तर और विशेष रूप से जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

CG News: जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

महापौर संजय पांडेय ने कहा कि बैराज के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और शहर में पेयजल उपलब्धता की समस्या दूर होने के साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में महादेव घाट के पास स्थित इंटकवेल में पानी सूख जाने से शहर की जल आपूर्ति प्रभावित हो जाती है, जिसे बैराज बनने से राहत मिलेगी।

महापौर संजय पांडे ने बताया कि मुलाकात के दौरान बस्तर संभाग और जगदलपुर शहर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

इन मंत्रियों से भी की मुलाकात

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से भी मुलाकात की। इसमें निगम अध्यक्ष खेम ङ्क्षसह देवांगन, सभापति निर्मल पाणिग्रही समेत अन्य लोग मौजूद थे।