
फाइल फोटो-पत्रिका
LPG Price Hike: इजराइल और इरान युद्ध के बीच तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब बस्तर के आम घरों तक पहुंच गया है। पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कुल 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे जिले के लगभग 1 लाख 82 हजार गैस उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है।
बस्तर जिले में कुल 1,86,924 गैस कनेक्शन सक्रिय हैं, जिनमें से सबसे अधिक हिस्सेदारी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत लगभग 1,30,000 परिवारों की है। इसके अलावा करीब 52,000 सामान्य घरेलू गैस कनेक्शन और लगभग 3,500 व्यावसायिक कनेक्शन भी हैं। हालिया मूल्य वृद्धि के बाद अब घरेलू सिलेंडर का दाम 937.50 रुपए हो गया है, जो पहले 877.50 रुपए था। घरेलू 60 रुपए और कमर्शियल 114.50 रुपए बढ़े हैं। कमर्शियल सिलेंडर 1,941.50 से बढकऱ 2,056.50 रुपए हो गया है। छोटे 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत लगभग 357.50 रुपए के आसपास पहुंच गई है।
केंद्र सरकार ने यह बढ़ोतरी वैश्विक तेल बाजार में कीमतों की बढ़ोतरी और इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से बढ़ती आपूर्ति चुनौतियों को देखते हुए की है। सरकार ने कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि पेट्रोलियम उत्पादों में कटौती कर रसोई गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाए, ताकि बाजार में गैस की कमी न हो। इस कीमत बढ़ोतरी से से बीपीएल हितग्राही प्रभावित हुए हैं, जो पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। उपभोक्ताओं ने इस बढ़ोतरी से अपने घरेलू बजट पर दबाव बढऩे की चिंता जताई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम का असर घरेलू रसोई खर्चों पर पड़ेगा और जरूरत है कि सरकार इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जल्द राहत उपायों पर काम करे। बस्तरवासियों के लिए यह चुनौती बनी हुई है कि वे बढ़ती कीमतों के बीच अपने घरेलू खर्चों को संतुलित रखें और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की ओर भी ध्यान दें।
Updated on:
09 Mar 2026 03:33 pm
Published on:
09 Mar 2026 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
