
दो युवकों की हत्या, मेले में रंग लगाने पर विवाद ( Photo - Patrika )
Double Murder: जगदलपुर शहर से सटे नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम कलचा में रंग पंचमी की पूर्व संध्या पर आयोजित होलिका दहन और मेले के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात हुए इस वारदात में चार युवकों ने मेले में घूमने आए दो युवकों पर गुप्ती नुमा चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रंग पंचमी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम कलचा में परंपरागत रूप से होलिका दहन के बाद मेला लगा हुआ था। इसी दौरान नानगुर थाना क्षेत्र के ग्राम साडग़ुड़ के आमापारा निवासी रोहित बघेल और उमेश बघेल मेला घूमने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मेले में रंग लगाने के दौरान आरोपी की गर्लफ्रेंड को रंग लगाने की बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कलचा निवासी रमेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुप्ती नुमा चाकू से दोनों युवकों पर कंधे, जांघ और घुटनों पर लगातार वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से दोनों युवकों की मौत हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गांव के ही मुख्य आरोपी रमेश, देवराज कश्यप, खगेश्वर नाग तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान चारों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
रात करीब 1.30 बजे हुई इस घटना के बाद मेला स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे मेला से बचाकर इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही देर में पूरा मेला स्थल सुनसान हो गया। सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Updated on:
09 Mar 2026 03:11 pm
Published on:
09 Mar 2026 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
