7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Workers Strike: नगरनार स्टील प्लांट में काम ठप, मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

Steel Plant Workers Protest: नगरनार स्टील प्लांट में मजदूरों ने वेतन में देरी, 12 घंटे ड्यूटी और कम मजदूरी के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
स्टील प्लांट में मजदूरों की हड़ताल (photo source- Patrika)

स्टील प्लांट में मजदूरों की हड़ताल (photo source- Patrika)

CG Workers Strike: बस्तर जिले के नगरनार स्थित एनएमडीसी के स्टील प्लांट में ठेका कंपनी एलएंडटी के तहत कार्यरत मजदूरों ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दिया। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए काम बंद कर दिया, जिससे प्लांट में एलएंडटी से जुड़े कई काम प्रभावित हो गए। हालांकि प्रबंधन ने मजदूरों से बात की और जल्द ही रास्ता निकालने का आश्वासन दिया जिसके बाद वे काम पर वापस लौट आए हैं।

मजदूरों ने अपनाया सामूहिक हड़ताल

हड़ताल पर बैठे मजदूरों का आरोप है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है और निर्धारित समय से अधिक काम कराया जा रहा है। मजदूरों के अनुसार कई बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे नाराज होकर उन्होंने सामूहिक हड़ताल का रास्ता अपनाया। मजदूरों का कहना है कि उनसे रोजाना लगभग 12 घंटे तक काम कराया जा रहा है, जबकि नियम के अनुसार 8 घंटे की ड्यूटी होनी चाहिए। इसके बावजूद उन्हें केवल 500 से 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिल रही है। श्रमिकों का आरोप है कि ओवरटाइम करने के बावजूद उसके अनुरूप अतिरिक्त भुगतान भी नहीं दिया जाता।

CG Workers Strike: यह हैं मजदूरों की मुख्य मांगें

हड़ताल पर बैठे श्रमिकों ने प्रबंधन के सामने कई मांगें रखी हैं। इनमें मजदूरी दर बढ़ाना, ड्यूटी का समय 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे करना, ओवरटाइम का अलग भुगतान और हर महीने समय पर वेतन जारी करना शामिल है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।