जगदलपुर

घर के बाड़े में कर रहा था गांजे की खेती, पुलिस ने छापा मारकर दबोचा, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश

Chhattisgarh Crime: जिले में एक व्यक्ति ने घर बाड़े में गांजा ऊगा लिया। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।
less than 1 minute read
Sep 05, 2023
He was cultivating ganja in the courtyard of his house, police raided
,He was cultivating ganja in the courtyard of his house, police raided

जगदलपुर. जिले में एक व्यक्ति ने घर बाड़े में गांजा ऊगा लिया। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक चिड़पाल ग्राम में पुलिस को एक अधेड़ उम्र के आदमी द्वारा गांजा उगाने की सूचना मिली। संज्ञान लेते हुए पुलिस की टीम ने आदमी के घर पर छापा मारा।

वहां पर घर के बाड़े में 96 नग गांजे का पौधा पाया गया। जिसका वजन 110 किग्रा और कीमत 5,50,000 रुपये होने का अनुमान लगाया गया है। गांजे का पौधा व्यक्ति को कैसे मिला इसका पता नहीं लग पाया है। मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

पुलिस कर रही पूछताछ

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में पता चला है कि व्यक्ति का नाम दुनीराम कर्मा है। वह उसी गांव में मजदूरी का काम करता है। लोगों को उसके दवारा गांजा उगाए जाने की बात पता लगी। जिसपर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट भी लगाया गया है। गांजे की खेती करने की वजह का पुलिस पता लगाने एक प्रयास कर रही है

Published on:
05 Sept 2023 08:18 pm