जगदलपुर

करणदीप सग्गू ने पास की क्रिकेट कोच लेवल एक की परीक्षा, बने बस्तर के पहले खिलाड़ी

Karandeep Saggu Bastar: बस्तर के करणदीप सिंह सग्गू ने कोच की लेवल 01 की परीक्षा पास कर ली है। करणदीप सग्गू क्रिकेट कोच लेवल एक की परीक्षा पास करने वाले बस्तर के पहले खिलाड़ी हैं। करणदीप सिंह छत्तीसगढ़ टीम के लिए अंडर 19, अंडर 23, अंडर 25, एवं छत्तीसगढ प्रीमियर लीग ओर सीनियर टीम के लिये भी मैंच खेल चुके है।
less than 1 minute read
करणदीप सग्गू ने पास की क्रिकेट कोच लेवल एक की परीक्षा
करणदीप सग्गू ने पास की क्रिकेट कोच लेवल एक की परीक्षा

Karandeep Saggu Bastar : बस्तर के करणदीप सिंह सग्गू(Karandeep Saggu Bastar) ने कोच की लेवल 01 की परीक्षा पास कर ली है। इसका प्रमाण पत्र भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधीन नेशनल क्रिकेट अकादमी बैंगलोर(National Cricket Academy Bangalore) के द्वारा भारत के सुपर स्टार खिलाड़ी रहे वीवीएस. लक्ष्मण जो कि एनसीए के हेड भी हैं, ने जारी किया है। करणदीप सग्गू क्रिकेट कोच लेवल एक की परीक्षा पास करने वाले बस्तर के पहले खिलाड़ी हैं।

ये हाथ के शानदार बल्लेबाज
गौरतलब है कि करणदीप सिंह बाये हाथ के शानदार बल्लेबाज रहे है। करणदीप सिंह(Karandeep Saggu)छत्तीसगढ़ टीम के लिए अंडर 19, अंडर 23, अंडर 25, एवं छत्तीसगढ प्रीमियर लीग ओर सीनियर टीम के लिये भी मैंच खेल चुके है।

प्रतिभा के दम पर कोच लेवल 1 किया पास
छत्तीसगढ़ की रणजी टीम में उनका संभावित में नाम भी था। इन सब प्रदर्शन को एवं कोच की योग्यता को देखते हुये छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने जिला क्रिकेट संघ बस्तर को लेवल 01 कोच हेतु करणदीप का नाम प्रस्तावित करने के लिए कहा गया था। ऐसा हुआ भी और करणदीप सग्गू (Karandeep Saggu)को नेशनल क्रिकेट अकादमी बैंगलोर(National Cricket Academy Bangalore) में कोच लेवल 01 कोर्स प्रशिक्षण के लिए भेजा गया और यहां उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर कोच लेवल 01 पास कर लिया है।

Published on:
12 Jan 2023 02:09 pm