जगदलपुर

Tourist Hotspot: बस्तर का नया पर्यटन हॉटस्पॉट बना लामनी पार्क, विदेशी सैलानी भी हो रहे आकर्षित

Tourist spot: बस्तर से सटा लामनी पार्क तेजी से लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। हरियाली, शांत वातावरण और मनोरंजन सुविधाओं के कारण एक साल में रिकॉर्ड 3 लाख से अधिक सैलानी यहां पहुंचे।

2 min read
लामनी पार्क का बढ़ता क्रेज (photo source- Patrika)

Tourist Hotspot: शहर से सटा लामनी पार्क इन दिनों बस्तर का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। हरियाली, शांत वातावरण और मनोरंजन की सुविधाओं के कारण यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बच्चों के लिए आकर्षक झूले, परिवारों के लिए खुली जगह और युवाओं के लिए प्राकृतिक सौंदर्य हर वर्ग के लोगों को लुभाता है। यह पार्क स्थानीय ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर खींच रहा है। यही वजह है कि यहां बीते तीन वर्षों में 473 विदेशी पर्यटक भी लामनी पार्क पहुंचे।

ये भी पढ़ें

Kutumsar Cave: कांगेर घाटी नेशनल पार्क में पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक, बेरोजगारों को मिल रहा रोजगार

Tourist Hotspot: लगातार बढ़ती पर्यटक संख्या

लामनी पार्क की लोकप्रियता का अंदाजा इसके आंकड़ों से लगाया जा सकता है कि साल दर साल यहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक यहां बीते तीन वर्षों में 7 लाख से अधिक सैलानी पहुंचे है जो एक रिकार्ड है। पार्क में सबसे ज्यादा रौनक दिसंबर और जनवरी में दिखाई देती है इसके अलावा यहां दीपावली की छुट्टियों में भी अच्छी भीड़ जुटती है। जो पार्क की बेहतर व्यवस्था और बढ़ते आकर्षण को दर्शाती है।

कमाई में भी अव्वल

पर्यटकों की बढ़ती आमद से पार्क की राजस्व आय में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। कमाई के मामले में लामनी पार्क ने जिले और संभाग के कई स्थापित पर्यटन स्थलों को पीछे छोड़ दिया है। लामनी पार्क आज बस्तर में प्रकृति संरक्षण, मनोरंजन और पर्यटन विकास का प्रतीक बन गया है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए यह पार्क अब पहली पसंद बन चुका है।

विदेशी पर्यटकों की भी बढ़ी रुचि

Tourist spot: लामनी पार्क अब केवल स्थानीय या राज्य स्तरीय पहचान तक सीमित नहीं रहा। यहां बनाई गई बर्ड पार्क और हरियाली से प्रभावित होकर क्रमश: 159, 146 और 168 विदेशी पर्यटक भी पहुंच चुके हैं, जो यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और शांति से प्रभावित नजर आए।

Updated on:
20 Dec 2025 03:03 pm
Published on:
20 Dec 2025 12:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर