जगदलपुर

सरकारी राशन दुकानों में बड़ी गड़बड़ी! हॉस्टल तक नहीं पहुंचा चावल, SDM ने किया 6 को दुकानदार सस्पेंड

PDS Action in CG: जगदलपुर जिले में सरकारी राशन वितरण में गड़बड़ी पर खाद्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए छह राशन दुकानदारों को निलंबित कर दिया है।

less than 1 minute read
Mar 01, 2026
SDM ने किया 6 को दुकानदार सस्पेंड(photo-AI

PDS Action: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में सरकारी राशन वितरण में गड़बड़ी पर खाद्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए छह राशन दुकानदारों को निलंबित कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों और जांच में शॉर्टेज की पुष्टि के बाद यह कदम उठाया गया। कार्रवाई से राशन दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

विभागीय जांच में कई दुकानों पर राशन की कमी पाई गई। अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष भी 66 राशन दुकानों में शॉर्टेज का मामला सामने आया था। इसके बावजूद सुधार नहीं होने पर इस बार सीधे निलंबन की कार्रवाई की गई।

PDS Action: एसडीएम को सौंपी जिम्मेदारी

प्रशासन ने हर ब्लॉक में कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम को सौंपी है। जिन दुकानदारों ने समय पर राशन वितरण या राशि जमा नहीं की, उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। कुछ दुकानदारों को पूर्व में चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन लापरवाही जारी रहने पर निलंबन किया गया।

नई एजेंसियों को सौंपी जा रही दुकानें

सूत्रों के मुताबिक, कई स्थानों पर नई एजेंसियों से राशन दुकानों का संचालन कराया जा रहा है, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु रह सके। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई संभव है।

हॉस्टल-छात्रावासों में चावल की आपूर्ति बाधित

मामले का एक गंभीर पहलू यह भी है कि कई हॉस्टल और छात्रावासों में अब तक चावल की आपूर्ति नहीं हो सकी है। इससे विभागीय लापरवाही उजागर हुई है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए हैं।

Published on:
01 Mar 2026 12:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर