जगदलपुर

पिंक टॉयलेट की योजना ठंडे बस्ते में.. पुर्व में निगम ने किया था प्रस्तावित

CG News : दशहरा के बाद शहर के बाजार दीपावाली के लिये पूरी तरह सज गया है।

less than 1 minute read
Nov 09, 2023
पुर्व में निगम ने किया था प्रस्तावित

जगदलपुर। CG News : दशहरा के बाद शहर के बाजार दीपावाली के लिये पूरी तरह सज गया है। दीपावली का त्योहार सभी वर्ग बड़े ही धूमधाम और खुशियों के साथ मनाते हैं। बाजार पूरी तरह लोगों से गुलजार होता है। सभी चौंक चौराहे व्यवसायियों के दुकानों से भरी होती है। ऐसे में व्यापार करने आये महिला पुरूष और खरीददारी के लिये पहुंचे लोगों को बाजार में टॉयलेट की जरूरत होती है। स्थानीय प्रशासन शहर के आम जगहों पर इसके लिये कोई व्यवस्था नहीं कर पाया है। ऐसे में बाजार में पहुंचने वाले लोगों खासकर महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

सभी वर्ग के लोग हैं परेशान

स्थानीय प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष शहर के चुनिंदा स्थानों में पिंक टॉयलेट बनाये जाने की योजना बनाई थी। इस योजना को लेकर व्यापारी वर्ग भी उत्साहित थे। पूरे वर्ष बीत जाने के बावजूद इस पिंक टॉयलेट की व्यवस्था नहीं हो पायी है। इस योजना से आम जनता खासकर महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला था। गौरतलब है कि रायपुर की तर्ज पर यहां पर पिछले वर्ष नगर निगम ने सर्व सुविधायुक्त पिंक टॉयलेट बनाये जाने की घोषण किया था।

Published on:
09 Nov 2023 04:56 pm
Also Read
View All