जगदलपुर

Gold-Silver Price: वेडिंग सीजन आते ही सातवें आसमान पर पहुंचा सोने का दाम, जानिए क्या चल रही है कीमत

Gold-Silver Price: इन दिनों अंचल में शादी विवाह का दौर जारी है। इसकी वजह से सोना चांदी के भाव सातवें आसमान पर है। इस बजट में सोना चांदी और प्लेटिनम से बनी ज्वैलरी को महंगा होने के ऐलान के बाद शादी ब्याह में इसके खरीदने की इच्छुक परेशान हैं।
less than 1 minute read
Gold-Silver Price: वेडिंग सीजन आते ही सातवें आसमान पर पहुंचा सोने का दाम, जानिए क्या चल रही है कीमत
Gold-Silver Price

Gold-Silver Price: इन दिनों अंचल में शादी विवाह का दौर जारी है। इसकी वजह से सोना चांदी के भाव सातवें आसमान पर है। इस बजट में सोना चांदी और प्लेटिनम से बनी ज्वैलरी को महंगा होने के ऐलान के बाद शादी ब्याह में इसके खरीदने की इच्छुक परेशान हैं। सोने चांदी की कीमत(Gold-Silver Price) हर दिन उत्पाद शुल्क, मेकिंग चार्ज के कारण घटता बढ़ता रहता है।

24 कैरेट शुद्ध सोने की करें तो 16 फरवरी को इसकी कीमत 58200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 916 हॉलमार्क का सोना 54700 रुपये रही। सर्राफा व्यापारी विकास परख ने बताया कि वेडिंग सीजन के बीच सोने चांदी का भाव सातवें आसमान(Gold-Silver Price) पर है फिर भी बाजार में खरीदारों की भीड़ है।

चांदी के भाव स्थिर
सोने के बाद चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 700 रुपये प्रति 10 ग्राम अथवा 70000 रुपये किलो रही। सोने के अपेक्षा चांदी की कीमत(Gold-Silver Price) बहुत ज्यादा फर्क नहीं देखा गया है। हालांकि जनवरी में इसके भाव 74500 रुपये था। इसके पहले 20 जनवरी को इसकी कीमत 73500 रुपये था जबकि वहीं 19 जनवरी को इसकी कीमत 74800 रुपये प्रति किलो थी। इसके पहले 18 जनवरी को इसकी कीमत 75800 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचा था।

अभी तेजी रहने के आसार
सोने-चांदी के भाव में अभी कुछ दिनों तक तेजी(Gold-Silver Price) बनी रहेगी क्योंकि आगे लगातार वेडिंग सीजन का दौर रहेगा। दूल्हे को कम से कम सोने के अंगूठी देने व दुल्हन के लिए मंगलसूत्र की खरीददारी करने के लिए लोगों को आना ही पड़ रहा है। ऐसे में अधिकाँश पुराने सोने के बदले नई ज्वेलरी लेने का प्रचलन बढ़ रहा है।

Published on:
17 Feb 2023 03:57 pm