Crime News : शहर से सटे आड़ावाल में शुक्रवार शाम जानवर के मांस व हड्डी से भरे एक ट्रक को पकड़ा गया है।
जगदलपुर । Crime News : शहर से सटे आड़ावाल में शुक्रवार शाम जानवर के मांस व हड्डी से भरे एक ट्रक को पकड़ा गया है। ट्रक चालक द्वारा एक नाबालिक से छेड़छाड करने के दौरान आसपास के लोगों द्वारा पकड़े जाने के बाद उक्त मामले का खुलासा हुआ।
बोधघाट थाना प्रभारी से मिले जानकारी के मुताबिक आड़ावाल इलाके में एक कबाड़ी के गोदाम के पास खड़े ट्रक ड्राइवर द्वारा एक नाबालिक से छेड़छाड किये जाने के दौरान नबालिग द्वारा आवाज देने पर आसपास के लोगों ने ट्रक ड्राइवर को घेर लिया और जमकर पिटाई करने लगे। इस दौरान उनके वाहन 1107 की तलाशी लेने पर उक्त ट्रक में जानवरों के मांस और हडियों से भरा मिला।
इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी बोधघाट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ड्राइवर और एक अन्य को पकड़कर पुलिस थाना लेकर पहुंची। फिलहाल पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक ट्रक आरंग से आयी है और यहां से मांस व हड्डियों के उपर कबाड़ का समान लोड कर कहीं अन्यत्र ले जाने की तैयारी में थी।
देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
जगदलपुर। कोतवाली पुलिस ने शहर के इंदिरा वार्ड आनंद लॉज के पास एक महिला को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 1600 रूपये बताई गई है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इंदिरा वार्ड में कविता के किराये के मकान से 4 जरकीन में 5-5 लीटर कुल 20 लीटर देशी महुआ शराब जप्त किया है जिसकी कीमत लगभग 1600 बताया जा रहा है। आरोपिया के विरूद्ध कोतवाली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर कार्रवाई किया जा रहा है।