
TS Singh Deo Bastar Visit: बस्तर में अब डॉक्टरों की खाली जगह भरने के लिए वॉक इन इंटर व्यू और बॉंडेंड डॉक्टरों को यहां भेजने का विचार स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा है। इस बात की पुष्टि मंगलवार को बस्तर दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव(TS Singh Deo Bastar Visit) ने खुद की है। उन्होंने कहा कि बस्तर में डॉक्टरों की कमी की जानकारी है।
डॉक्टर यहां आए इसके लिए वॉक इन इंटरव्यू की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद भी यदि डॉक्टर नहीं आते तो फिर बांडेड डॉक्टरों को यहां सेवा देने के लिए भेजा जाएगा। बस्तर में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो इसके लिए गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है और आगे भी हर संभव प्रयास किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री का जोशीला स्वागत
बस्तर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव(TS Singh Deo Bastar Visit) का एयरपोर्ट में जबदस्त स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए यहां पहुंचे थे। पिछले चार साल में पहली बार ऐसा मौका था कि इतनी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ता पहुंचे हो।
इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। एयरपोर्ट में अभिवादन कार्यक्रम के बाद वे (TS Singh Deo Bastar Visit) सीधे यहां से मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंचे और यहां स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान यहां पूर्व महापौर जतीन जायसवाल, जिला महामंत्री प्रशांत जैन और पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद थे।
दो घंटे तक चली बैठक, सभी विभागों के रिपोर्ट की समीक्षा
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री(TS Singh Deo Bastar Visit) ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सभी स्वास्थ्य अधिकारी और डीन मौजूद थे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के निर्देश दिए और कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं को लेकर रेफर का मामला कम होना चाहिए। वहीं सरकारी योजनाओं का लोगों को अधिक से अधिक फायदा मिले ऐसी व्यवस्था की निगरानी आला अधिकारी करें।
इस दौरान मेकाज प्रबंधन ने कॉलेज, अस्पताल और यहां होने वाले स्पोर्ट्स से सबंधित मांग की। जिस पर उन्होंने इसकी जल्द व्यवस्था करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने हर विभाग के आंकड़े वाइस समीक्षा की।