जगदलपुर

Road Accident: NH-30 पर दर्दनाक हादसा! बोलेरो की टक्कर के बाद ट्रेलर से कुचले 2 युवक, मचा हड़कंप

Road Accident: छत्तीसगढ़ के बस्तर में NH-30 के पास हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। बोलेरो की टक्कर के बाद ट्रेलर से टकराने से हादसा और गंभीर हो गया।

2 min read
एनएच-30 पर दर्दनाक हादसा (photo source- Patrika)

Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बुधवार शाम बस्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही एक फॉलो वाहन (बोलेरो) की चपेट में आने के बाद बाइक सवार अनियंत्रित हो गए।

ये भी पढ़ें

CG Accident: पूर्व मंत्री के काफिले की गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Road Accident: अस्पताल में उपचार के पहले ही तोड़ दिया दम

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में उपचार के पहले ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को घेरा

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। बताया जा रहा है कि मृतक उमरगांव के निवासी थे व राजमिस्त्री का काम करते थे।

जानें कैसे हुआ हादसा?

मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही एक फॉलो गाड़ी ने बाइक सवार कमलेश और रामप्रसाद को बालेंगा पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन बस्तर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Road Accident: यातायात का दबाव काफी ज्यादा

वहीं घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भी सामने आया, जो यह दर्शाता है कि सड़क हादसों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, यातायात बहाल कराया और आगे की जांच शुरू की है। पिछले कुछ वर्षों में बस्तर संभाग में सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30), जो रायपुर को जगदलपुर से जोड़ता है, इस मार्ग पर भारी वाहनों, लंबी दूरी की गाड़ियों और स्थानीय यातायात का दबाव काफी ज्यादा रहता है।

Published on:
27 Mar 2026 12:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर