जगदलपुर

Weather Update : जगदलपुर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

Jagdalpur Weather Update: मंगलवार को शहर में दिनभर तेज धूप के बीच गर्मी लोगों को बेचैन करती रही।

less than 1 minute read
तेज हवाएं चलने लगीं और शाम 5.30 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई

Jagdalpur Weather Update: मंगलवार को शहर में दिनभर तेज धूप के बीच गर्मी लोगों को बेचैन करती रही। इसके बाद शाम 4 बजे से मौसम अचानक बदलना शुरू हुआ। तेज हवाएं चलने लगीं और शाम 5.30 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई जो कि 6.30 बजे तक जारी रही। घंटे भर तक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून अभी बस्तर से दूर है और यह प्री मानसून जैसी बारिश भी नहीं है। (bastar weather news) लोकल सिस्टम की वजह से बारिश की स्थित बनी है।

20 जून तक बस्तर पहुंचेगा मानसून

प्री मानसून की संभावना 15 तारीख के आसपास बन रही है। इसके बाद 20 जून तक मानसून बस्तर पहुंच सकता है। (cg weather update) बारिश से पहले जगदलपुर शहर का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान इस हफ्ते इसी तरह से बने रहने का अनुमान है।

Updated on:
14 Jun 2023 04:28 pm
Published on:
14 Jun 2023 04:14 pm
Also Read
View All