जयपुर

Aaj Ka Panchang 10 october 2020 : सभी शुभ कार्य सफल होने का सबसे अच्छा योग

आज अधिक मास आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही कालाष्टमी है। इसके अलावा दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर सूर्यदेव चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 23 अक्टूबर तक यहीं पर रहेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Oct 2020, 7:14 AM IST
10 october 2020 Ka Panchang , Panchang 10 october 2020
10 october 2020 Ka Panchang , Panchang 10 october 2020

जयपुर. आज अधिक मास आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही कालाष्टमी है। इसके अलावा दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर सूर्यदेव चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 23 अक्टूबर तक यहीं पर रहेंगे।

पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज रात 12 बजकर 28 मिनट तक शिव योग रहेगा। इस योग में किए गए सभी कार्य शुभ फल दायक होते हैं। मंत्र जाप फलीभूत होते हैं. आज पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज शन‍िदेव की पूजा करें, द‍िव्‍यांगजनों— जरूरतमंदों को दान करें।

आज का पंचांग
आश्विन कृष्णा अष्टमी शनिवार विक्रम संम्वत 2077 ।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 25 सफर 22 हिजरी 1442
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिणगोल, शरद ऋतुः ।
अष्टमी तिथि सायं 06 बजकर 17 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ
पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 18 मिनट तक उपरांत पुण्य नक्षत्र का आरंभ।
शिव योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 28 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ
कौलव करण सायं 06 बजकर 17 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ।
चंद्रमा सायं 07 बजकर 10 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के शुभ मुहूर्त :
अभ‍िजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 म‍िनट से 12 बजकर 31 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से दोपहर 02 बजकर 50 मिनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 43 म‍िनट से 11 अक्‍टूबर रात 12 बजकर 33 मि‍नट तक।
अमृत काल रात 10 बजकर 49 म‍िनट से 11 अक्‍टूबर रात 12 बजकर 28 म‍िनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त :
गुल‍िक काल सुबह 06 बजकर 19 म‍िनट से 07 बजकर 46 म‍िनट तक।
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट से तक।
यमगंड दोपहर 01 बजकर 35 म‍िनट से 03 बजकर 02 म‍िनट तक।

दिशा शूल पूर्व दिशा

Published on: