जयपुर

Rajasthan News: राजस्थान में जल संरक्षण के लिए बनेंगे 100 एनिटक, खर्च होंगे 500 करोड़ रुपए

Rajasthan Govt: जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 500 करोड़ की लागत से 100 एनिकट का निर्माण कराया जाएगा।
less than 1 minute read
Jun 04, 2025
cm-bhajanlal
सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो: सोशल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को बजट घोषणाओं की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि बजटीय प्रावधानों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 500 करोड़ की लागत से 100 एनिकट का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में सीएम ने कहा कि जिन कार्यों का शिलान्यास हमारी सरकार के कार्यकाल में हो रहा है, उनका उद्घाटन भी हमारे ही कार्यकाल में हो। इसके लिए सभी घोषणाओं को समय पर पूरा किया जाए।

निर्माण कार्यों में पारदर्शिता के निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेहिता के निर्देश देते हुए कहा कि मजबूत आधारभूत संरचना प्रदेश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। सड़क निर्माण कार्यों का फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करवाएं। साथ ही बिजली, पानी, सीवर की लाइन डालने और सड़क बनाने के कार्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से करें।

Updated on:
04 Jun 2025 11:29 am
Published on:
04 Jun 2025 11:29 am
Also Read
View All
दिल्ली आंदोलन के बाद जयपुर लौट रहे CJP के आशुतोष रांका बोले- जब तक शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होगी, चुप नहीं बैठेंगे

Patrika Exclusive: राजस्थान में कागजी निकली हरियाली! लगाए 11.57 करोड़ पौधे, सत्यापन में मिले केवल1.69 करोड़

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी. श्रीनिवास हटेंगे या रहेंगे? PM मोदी करेंगे फैसला! जयपुर से दिल्ली तक हलचल अचानक तेज़

Rajasthan Politics : क्या फिर खुलेगी गहलोत सरकार में 17 बार पेपर लीक की ‘बंद फ़ाइल’? मंत्री किरोड़ी की शिकायत- अमित शाह लेंगे फैसला

जयपुर: कजाकिस्तान से MBBS, FMGE में फेल…10 लाख में बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, सरकारी अस्पताल में इलाज कर रहा डॉक्टर अरेस्ट