
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका। फोटो: पत्रिका
जयपुर। पिछले दो महीने से दिल्ली में आंदोलनरत कॉकरोच जनता पार्टा (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और दीपक बालियान मंगलवार को वापस जयपुर लौट रहे हैं। जयपुर लौटने के साथ ही दोनों नेता शाम 5 बजे राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) परिसर में छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर भावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
इस संबंध में सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दिल्ली में दो महीने चले लंबे आंदोलन के बाद वे और सह-प्रवक्ता दीपक बालियान अपने जयपुर पहुंच रहे हैं। शाम 5 बजे राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम तय किया गया है।
आशुतोष रांका ने अपने शेयर पोस्ट में कहा कि देश की शिक्षा प्रणाली में गुणात्मक सुधार लाने के लिए उनका संघर्ष यहीं खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संगठन तब तक शांत नहीं बैठेगा जब तक देश की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त नहीं कर दिया जाता। गौरतलब है कि सोमवार को सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और प्रवक्ता सौरव दास ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार को मंगलवार तक का अल्टीमेटम दिया था। कहा कि यदि तब तक सभी एफआईआर वापस नहीं लो गई और गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो संगठन दोबारा दिल्ली में आंदोलन शुरू करेगा।
बात दें कि आशुतोष रांका ने राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की थी। आगे की रणनीति को लेकर आशुतोष रांका ने कहा था कि अब इस अभियान को पूरे देश में ले जाएंगे। संगठन को मजबूत करेंगे। शिक्षा और युवाओं से जुड़े कई मुद्दे हैं, जिनका समाधान जरूरी है। युवाओं की बात सुनेंगे और उनके मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। इसके लिए हम हर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा था कि हमारा उद्देश्य शिक्षा और युवाओं के मुद्दे उठाना है। यदि इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए राजनीति में आना पड़ा, तो उस पर भी विचार करेंगे।
Updated on:
28 Jul 2026 11:37 am
Published on:
28 Jul 2026 11:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
