जयपुर

17 April 2024 : सिर्फ एक क्लिक में यहां पढ़ें राजस्थान सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें 

सिर्फ एक क्लिक में यहां पढ़ें राजस्थान सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें
3 min read
• •
Updated: 17 Apr 2024, 8:57 AM IST
Feature image

आज का सुविचार

ज्ञान, धन से उत्तम है... क्योंकि , धन की हमें रक्षा करनी होती है... लेकिन ज्ञान हमारी रक्षा करता है

आज क्या ख़ास

- देशभर में रामनवमी का उल्लास आज, राम मंदिरों में हो रहे विशेष आयोजन, जगह-जगह निकाली जा रही शोभायात्राएं, चैत्र नवरात्रि के नवें दिन घर-घर हो रहा कन्या पूजन

- अयोध्या के श्री राम मंदिर में राम लला का पहला जन्मोत्सव, आज के दिन होगी अद्भुत घटना, रामलला के ललाट पर सूर्यदेव करेंगे तिलक, लगभग 5 मिनट तक होगा सूर्य तिलक

- लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार का शोर, अंतिम 48 घंटे के लिए जारी दिशा-निर्देशों की करनी होगी पालना, 19 अप्रैल को होगी वोटिंग

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज भी जारी रहेगा चुनाव प्रचार अभियान, त्रिपुरा के अगरतला और असम के नलबारी में करेंगे रैली को संबोधित

- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में करेंगी रोड शो, पार्टी प्रत्याशियों के लिए करेंगी वोट अपील

- तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी आज जारी करेंगी लोकसभा चुनाव के लिए टीएमसी का घोषणा पत्र

- IPL क्रिकेट में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से मैच

काम की खबरें

- राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मतदान से पहले आंधी- बारिश का अलर्ट, जयपुर में भी बारिश-अंधड़ की चेतावनी, मतदाताओं को गर्मी से मिलेगी राहत

- लोकसभा चुनाव में जयपुर के हर मतदान बूथ पर पहले 50 वोटर्स को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार, जिला निर्वाचन विभाग का 'स्क्रैच कार्ड पुरस्कार' देने का नवाचार

- लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रेल के बाद राजस्थान में करेंगे तीन सभाएं, वहीं 20 अप्रेल के बाद प्रियंका, राहुल, खरगे के रहेंगे दौरे

- राजस्थान में दलहन-तिलहन (चना, सरसों) खरीद की पंजीयन सीमा 10 प्रतिशत बढ़ी, अब सरसों के 52 हज़ार 286 किसान और चने के 16 हज़ार 100 किसान करवा सकेंगे अतिरिक्त पंजीयन

- जयपुर के कांवटिया अस्पताल प्रसव प्रकरण में सीनियर रेजिडेंट का निलंबन निरस्त, मल्टीपल ड्यूटी रोस्टर के कारण पैदा हुई थी असमंजस की स्थिति, प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

- सीकर स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में विशेष तिलक कल, श्रृंगार के कारण आज रात 10 बजे से कल शाम 5 बजे तक बंद होंगे मंदिर के पट

- अन्तर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष (IMF) ने 2024 के लिए भारत का विकास अनुमान 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 6.8 फीसदी किया

- कर्नाटक में बीजेपी सांसद कराडी संगन्ना ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

- कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे का लगा प्रतिबंध, इंटरव्यू, रोड शो, जनसभा और मीडिया में कोई बयान नहीं दे सकेंगे, भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पर की थी विवादित टिप्पणी

- सिंगर फाजिलपुरिया लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, JJP ने गुरुग्राम बनाया उम्मीदवार

- गुजरात में AAP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, सुनीता केजरीवाल का भी नाम

- LGBT कम्युनिटी के सामने क्या-क्या दिक्कतें? जांच के लिए केंद्र सरकार ने बनाई 6 सदस्यों की कमेटी

- छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी नक्सल ऑपरेशन, टॉप कमांडर समेत 29 नक्सली ढेर, गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

- दिल्ली पुलिस को NewsClick मामले में UAPA के तहत केस चलाने की मिली मंजूरी

- बिहार की राजधानी पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो-JCB की टक्कर में 7 लोगों की मौत

- जम्मू-कश्मीर की झेलम नदी में नाव पटलने से 10 स्कूली छात्रों सहित कई लोग डूबे, 4 लोगों की मौत, कई घायल

- इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते अमरीकी NSA ने स्थगित किया भारत का दौरा

- ओमान में बाढ़ से तबाही, पुलिस ने पीड़ितों को किया गया एयरलिफ्ट 

- IPL क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हराया, जोस बटलर का शानदार शतक

Updated on:
17 Apr 2024, 8:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?

Rajasthan Panchayat Election Result: कहीं 7वीं बार सरपंच बनीं पत्नी, कहीं 4 वोट से हारा दामाद; पंचायत चुनाव में नेताओं के परिवारों का क्या रहा हाल?

Rajasthan Weather Update: 29-30 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश के आसार, दिन में भी गिरने लगा तापमान