
जयपुर. 18 अक्टूबर को दो शुभ और एक अशुभ योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के मुताबिक चार राशिवालों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। शेष आठ राशि वाले लोगों को सितारों का भरपूर साथ मिलेगा। नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को दुर्गा मां के साथ ही सूर्यदेव की भी उपासना करें।
मेष राशि
धनलाभ के योग हैं। कारोबार में नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। नौकरी में कोई पार्टटाइम काम शुरू कर सकते हैं। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
वृष राशि
बिजनेस के लिहाज से दिन खास रहने वाला है। नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात का अवसर मिलने वाला है। लाइफ पार्टनर के लिये का दिन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि
आज मुनाफे के नजरिए से कारोबार में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरी में बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
कर्क राशि
बिजनेस में बेहतरी के लिये समय पर सभी काम पूरा कर लें। नौकरी में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के काम में आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें। इससे आपकी परेशानी दूर होगी।
सिंह राशि
आज करियर में कोई बड़ी तरक्की मिल सकती है। व्यापार—व्यवसाय में आपका उत्साह बना रहेगा। नौकरी में समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में आज सबकुछ अच्छा होगा।
कन्या राशि
आज का दिन धनलाभ लेकर आया है। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। बड़े बिजनेसमैन के साथ करार हो सकता है। नौकरी में तरक्की मिलेगी। आज आप प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाने पर ध्यान देंगे तो संबंधों में सुधार होगा।
तुला राशि
व्यापार में कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरी में किसी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपको आज पार्टनर का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
वृश्चिक राशि
आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस में आज कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।
धनु राशि
धन—संपत्ति के लिहाज से बेहतरीन दिन रहेगा। रुके हुए कारोबारी कामों को निपटाने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में किसी काम के लिये तारीफ मिल सकती है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
मकर राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत है। कारोबार में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में आज आप विवाद में पड़ सकते हैं। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से हर काम में पूरी मदद मिलेगी।
कुंभ राशि
आपको आज कोई बड़ा फायदा हो सकता है। बिजनेस में आपको नए ऑफर मिल सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में प्यार भरने के लिये प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का थोड़ा ध्यान रखना होगा।
मीन राशि
आपको आज बिजनेस का खास ख्याल रखना चाहिए। नौकरी में सबके साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लाइफ पार्टनर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।