
जयपुर
राजधानी जयपुर शहर के ही खो-नागोरियान थाना इलाके में एक बार फिर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां युवती को घर पर अकेली पाकर पड़ोसी की नियत डोल गई। फिर घर में घुसकर पड़ोसी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और इस घटना के बारें में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित लम्बे समय तक उसका देहशोषण करता रहा।
मानसिक तनाव झेलने के बाद पीडि़ता ने ली पुलिस की शरण
पुलिस ने बताया कि आरोपित ने दुष्कर्म करने के बाद पीडि़ता का एमएमएस भी बना लिया और फिर उसे लगातार ब्लैकमेल भी करने लगा। खोह नागोरियान निवासी 18 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि हबीबुर्रहमान का उनके घर पर आना जाना अक्सर ही लगा रहता था।
अश्लील क्लिपिंग बनाकर बार-बार करता रहा युवती से दुष्कर्म
फिर एक दिन मौका पाकर आरोपित ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका एमएमएस बना लिया। एमएमएस सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपित उसे ब्लैक मेल करने लगा। लम्बे समय तक मानसिक तनाव झेलने के बाद युवती ने पुलिस कि शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई रडमल ने बताया कि युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। आज इस मामले में पीडि़ता के बयान कलमबद्ध करने के साथ उसका मेडिकल भी करवाया जाएगा। आरोपित युवती का परिचित है।