जयपुर

राजस्थान में IAS के 19 रिक्त पदों को भरने की कवायद तेज, जल्द जारी होगी अधिसूचना

राज्य में वर्ष 2024 में रिक्त हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के 19 पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है। यह सभी पद राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारियों की पदोन्नति से भरे जाएंगे।
less than 1 minute read
Jun 18, 2025
personnel department
राजस्थान कार्मिक विभाग। फोटो: पत्रिका

जयपुर। राज्य में वर्ष 2024 में रिक्त हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के 19 पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है। यह सभी पद राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारियों की पदोन्नति से भरे जाएंगे। इसको लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में यूपीएससी में बैठक हुई। इसमें मुख्य सचिव सुधांश पंत, एसीएस सुबोध अग्रवाल एवं कार्मिक सचिव कृष्णकांत पाठक भी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार रिक्त पदों को भरने के लिए 19 वरिष्ठ आरएएस अधिकारियों के नामों का पैनल बनाया गया था। लेकिन इनमें से तीन आरएएस अधिकारियों के विरुद्ध जांच लम्बित होने के कारण अभी उनकी पदोन्नति रोकी जा सकती है। इस स्थिति में अभी प्रदेश को 16 आइएएस ही मिलेंगे।

अधिसूचना जल्द

पदोन्नति को लेकर जल्द कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय की ओर से आरएएस के आइएएस में चयन को लेकर अधिसूचना जारी की जा सकती है। उसके बाद राज्य का कार्मिक विभाग आदेश जारी करेगा। सूत्रों के अनुसार कार्मिक विभाग ने वरिष्ठता के आधार पर 1997-1998 बैच के आरएएस की पदोन्नति के लिए यूपीएससी को 57 नाम भेजे थे। इनमें से 19 का पैनल बनाया गया था।


यह भी पढ़ें

Updated on:
18 Jun 2025 06:56 am
Published on:
18 Jun 2025 06:56 am