
पत्रिका फाइल फोटो
Sirohi News: सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले में गुलाबगंज से माउंट आबू तक 23 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए करीब 205 करोड़ की राशि भी स्वीकृत की है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सिरोही जिले के लिए इस महत्वपूर्ण परियोजना की सौगात दी है।
जालोर-सिरोही के सांसद लुंबाराम चौधरी के प्रयासों से यह परियोजना मंजूर हुई है। लोग इसकी लंबे समय से मांग कर रहे थे। स्वीकृति मिलने पर लोगों ने खुशी जताई। सांसद चौधरी ने इस सड़क निर्माण के लिए पहले भी केंद्रीय परिवहन मंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की थी। राजस्थान में इस तरह की परियोजना के लिए यह सबसे बड़ा बजट है।
यह नई सड़क गुलाबगंज, अनादरा, रेवदर और सिरोही के निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इससे यात्रा में समय और धन की बचत होगी। माउंट आबू, जो अरावली की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है, हिंदू और जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहां के ऐतिहासिक मंदिर और प्राकृतिक सौंदर्य हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
गुलाबगंज से माउंट आबू तक करीबन 23 किलोमीटर सड़क बनेगी। इसके लिए लगभग 205 करोड़ की राशि स्वीकृति की है। यह जानकारी केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खुद के सोशल साइट एक्स पर भी शेयर की है।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि उनके अथक प्रयास से गुलाबगंज से माउंट आबू सड़क की स्वीकृति मिल गई है। अगर सब कुछ सही रहा तो बहुत ही जल्द गुलाबगंज से माउंट आबू के लिए सडक़ बनने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए सीआईआरएफ स्कीम के तहत लगभग 205 करोड़ की स्वीकृति राशि मिली है। इधर, इस सड़क की स्वीकृति पर पूर्व विधायक संयम लोढा ने भी सांसद को फोन कर खुशी जताई है।
Updated on:
16 Jun 2025, 7:40 PM IST
Published on:
16 Jun 2025, 11:52 AM IST
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.