जयपुर

सड़क हादसे में दो की मौत, बाइक से शादी समारोह में जा रहे थे दोनों, क्षत-विक्षत शव देख बिलख पड़े परिजन

जयपुर के बिंदायका थाना इलाके के सिरसी-बेगस रोड पर निमेड़ा गांव में स्ट्रील यार्ड के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक व किशोर को कुचल दिया।
2 min read
Feb 25, 2023
jaipur_accident.jpg

जयपुर/सिंवारमोड़@पत्रिका। जयपुर के बिंदायका थाना इलाके के सिरसी-बेगस रोड पर निमेड़ा गांव में स्ट्रील यार्ड के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक व किशोर को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल किशोर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बिंदायका पुलिस थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार वीरेन्द्र व देशराज शुक्रवार दोपहर मुंडियारामसर की ओर से निमेड़ा में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी और दोनों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। डंपर करीब 50 फीट तक बाइक को घसीट ले गया। हादसे में बाइक सवार वीरेन्द्र सिंह उर्फ ललित (20) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी श्री श्याम वाटिका कॉलोनी बेगस रोड बगरू की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि दूदू के दांतरी का रहने वाला देशराज चौधरी (15) पुत्र रामजीवण चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं।

जिसने भी शव देखा विचलित हो गया
हादसे की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां शव क्षत-विक्षत हालत में शव देखकर उनकी रुलाई फूट पड़ी। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। डंपर के कुचलने से दोनों के शव पूरी तरह लोथड़े में तब्दील हो गए। जिसने भी दोनों शव देखे तो वह विचलित हो गया। वहीं टक्कर लगने से बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Published on:
25 Feb 2023 03:17 pm
Also Read
View All
रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?