19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / भाजपा बना रही इन्फ्लुएंसर का ‘अपना’ नेटवर्क, राजस्थान में 150 से 175 नेताओं की सूची तैयार

भाजपा बना रही इन्फ्लुएंसर का ‘अपना’ नेटवर्क, राजस्थान में 150 से 175 नेताओं की सूची तैयार

डिजिटल दौर में राजनीतिक प्रचार का तरीका तेजी से बदल रहा है। सोशल मीडिया पर अपनी बात पहुंचाने के लिए अब भाजपा बाहरी इन्फ्लुएंसर्स के बजाय अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने में जुटी है। इसके लिए राजस्थान में 150 से 175 नेताओं और कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

image

भवनेश गुप्ता

•

Updated: 19 Nov 2026, 2:48 PM IST

BJP Social Media Strategy

BJP Social Media Strategy (photo-patrika

जयपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने के लिए भाजपा अब अपने नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही इन्फ्लुएंसर के रूप में तैयार करेगी। पार्टी ने इसके लिए 'ऑर्गेनाइजेशनल इन्फ्लुएंसर्स' की रणनीति बनाई है। सोशल मीडिया पर अच्छी फॉलोअर्स संख्या और सक्रियता रखने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक साझा प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है। पार्टी का मकसद है बाहरी इन्फ्लुएंसर्स की बजाय अपने नेता-कार्यकर्ताओं पर ही भरोसा जताया जाए, ताकि सरकार और संगठन की योजनाओं, उपलब्धियों और राजनीतिक मुद्दों को इन डिजिटल चेहरों के माध्यम से अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जाए।

इस प्लान के पहले चरण में राजस्थान से करीब 150 से 175 नेताओं और कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और सामान्य कार्यकर्ता भी शामिल है।

किस आधार पर नेताओं का हो रहा चयन?

इन्फ्लुएंसर के चयन में केवल फॉलोअर्स की संख्या को आधार नहीं बनाया गया है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी पहुंच के साथ नियमित पोस्टिंग और सक्रियता भी देखी जा रही है।

ये है राजनीतिक महत्व

  • बाहरी इन्फ्लुएंसर्स पर निर्भरता कम कर पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की सोशल मीडिया फॉलोइंग को प्रचार का माध्यम बनाएगी।
  • प्रदेश से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन का डिजिटल नेटवर्क बनेगा।
  • आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार और संगठन के संदेश को स्थानीय स्तर पर तेजी से पहुंचाने में इस नेटवर्क की भूमिका अहम होगी।

हर विधानसभा से जुड़ेंगे 50 से 60 इन्फ्लुएंसर

दूसरे चरण में पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 50 से 60 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को जोड़ने की तैयारी कर रही है। यह कवायद आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक ने क्या कहा?

'सोशल मीडिया पर सक्रिय और प्रभावशाली नेताओं व कार्यकर्ताओं को एक साझा मंच पर लाकर संगठन की डिजिटल ताकत बढ़ा रहे हैं। जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी पहुंच और नियमित सक्रियता है, उन्हें पार्टी स्तर पर चिह्नित किया जा रहा है।' -हीरेन्द्र कौशिक, प्रदेश संयोजक (सोशल मीडिया), भाजपा राजस्थान

यह वीडियो भी देखें :