जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 15-20 मिनट तक बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में राजस्थान की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति के साथ प्रदेश सरकार के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।