19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Jaipur News: आंख खुली तो सामने खड़े थे 50 बुलडोजर, जयपुर स्थापना दिवस के दिन अवैध निर्माणों पर जमकर तोड़फोड़  

Jaipur News: आंख खुली तो सामने खड़े थे 50 बुलडोजर, जयपुर स्थापना दिवस के दिन अवैध निर्माणों पर जमकर तोड़फोड़  

New Sanganer Road JDA Action: लोगों की आंख खुली तो मकान, दुकान और शोरूम के बाहर 50 से ज्यादा बुलडोजर खड़े नजर आए। आनन-फानन में जो कुछ बचा सकते थे, उसे बचाने की जद्दोजहद शुरू हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 19 Nov 2026, 9:34 AM IST

Jaipur New Sanganer Road JDA Action

Jaipur New Sanganer Road JDA Action

जयपुर. न्यू सांगानेर रोड पर मेट्रो पिलर संख्या 84 से 105 तक सड़क के दोनों तरफ बुधवार को मकान, दुकान और शोरूम मालिकों की सुबह अन्य दिनों जैसी नहीं थी। लोगों की आंख खुली तो मकान, दुकान और शोरूम के बाहर 50 से ज्यादा बुलडोजर खड़े नजर आए। आनन-फानन में जो कुछ बचा सकते थे, उसे बचाने की जद्दोजहद शुरू हो गई। हाईकोर्ट के आदेश के बाद न्यू सांगानेर रोड के दोनों तरफ कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने सड़क सीमा में आ रहे चिन्हित 260 अवैध निर्माणों को पहले चरण में विवेक विहार मेट्रो स्टेशन से लज़ीज़ रेस्टोरेंट तक हटाया।

होटल, मैरिज गार्डन, हॉस्पिटल, मकानों और दुकानों के रैंप, रेलिंग, टिनशेड तथा बाउंड्रीवॉल के अगले हिस्से तोड़े गए। पिलर संख्या 102 के पास अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान व्यापारी और दस्ता आमने-सामने हो गए। धक्कामुक्की भी हुई।

दोपहर तक न्यू सांगानेर रोड का इलाका खंडहर और वीरान नजर आने लगा। लोगों ने जेडीए अफसरों पर निर्माणों को गलत तरीके से ध्वस्त करने को लेकर आरोप लगाए, हालांकि कार्रवाई जारी रही।

हम तोड़ ही रहे थे कि जेडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी

व्यापारी परशुराम यादव ने कहा कि जेडीए ने हमें नोटिस दिया था। जहां लाल निशान लगाया गया, वहां हमने तोड़ना शुरू कर दिया, लेकिन इसी दौरान जेडीए ने कार्रवाई शुरू कर [दी। अब हुए नुकसान की भरपाई करना मुश्किल है।

दुकान नहीं, हमारी जिंदगी थी, अब सिर्फ बैठने लायक जगह बची

विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पास बर्तन की दुकान चलाने वाली रूचि ने बताया कि दुकान ही हमारी किस्मत थी, लेकिन अब कुछ नहीं बचा। चिंता सता रही है कि परिवार कैसे चलेगा। ज्वैलर पूनम सोनी और होजरी का कारोबार करने वाले अनिल सोनी ने कहा कि वे 50 साल से यहां कारोबार कर परिवार चला रहे थे। अब सब कुछ नए सिरे से करना होगा।

मानवीय संवेदनाओं के आधार पर मुआवजा दे  सरकार

"यहां 50 से 60 साल से रह रहे या कारोबार कर रहे प्रभावित लोगों को सरकार मानवीय संवेदनाओं के आधार पर मुआवजा दे या उनका पुनर्वास करे। व्यापारी हमेशा विकास के साथ रहे हैं, लेकिन सरकार को भी उनके हितों के बारे में सोचना चाहिए।"- पवन शर्मा नटराज, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक

एक तरफ स्थापना दिवस और दूसरी तरफ...

"सरकार एक तरफ जयपुर का स्थापना दिवस मना रही है, वहीं दूसरी तरफ न्यू सांगानेर रोड पर दशकों से बसे घरों और दुकानों को बिना पुनर्वास और मुआवजे के तानाशाही से उजाड़ दिया गया है। यह तोड़फोड़ पूरी तरह गैरकानूनी है। सरकार ने कोर्ट में मुआवजे का एफिडेविट देने के बजाय मास्टर प्लान के तहत तोड़फोड़ के लिए सहमति दे दी। इससे सरकार की कथनी और करनी का अंतर सामने आ गया है। यह जनता के [साथ धोखा है। कांग्रेस पार्टी इस धोखे के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करेगी। -प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व मंत्री, कांग्रेस सरकार