जयपुर. सीतापुरा रीको स्थित एसईजेड (सेज) क्षेत्र में स्थित 'शंकर ज्वैल्स' फैक्टरी में चोरों ने 1.75 करोड़ रुपए के आभूषण उड़ा लिए। हैरान करने वाली बात यह है कि बदमाश सिर्फ डायमंड, गोल्ड, प्लेटिनम और कलर स्टोन के महंगे गहने ही नहीं ले गए, बल्कि जाते-जाते फैक्टरी का कारपेट, एसी और यहां तक कि वाशिंग मशीन का ड्रम तक नहीं छोड़ा। फैक्टरी के पार्टनर और श्याम नगर निवासी अजय शंकर खंडेलवाल को 12 नवंबर को इस चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद सांगानेर सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया।