एडीजी विशाल बंसल के अनुसार, कोटपूतली-बहरोड़ के रहने वाले दो सगे भाई सत्यप्रकाश और जयप्रकाश, प्रागपुरा के विमल यादव, दौसा के विश्वेन्द्र सिंह चेची और बांसवाड़ा के दिशान्त टेलर को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने चीन और कजाकिस्तान की यूनिवर्सिटीज से एमबीबीएस की डिग्री तो हासिल कर ली थी, लेकिन भारत में प्रैक्टिस या इंटर्नशिप के लिए जरूरी एफएमजीई (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) को पास नहीं कर पाए।