19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में फिर लुढ़का पारा, 8 शहरों में माउंट आबू से ज्यादा ठंड; जानें IMD का नया अलर्ट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में फिर लुढ़का पारा, 8 शहरों में माउंट आबू से ज्यादा ठंड; जानें IMD का नया अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21-22 नवंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Nov 2026, 7:52 PM IST

rajasthan 8 cities colder than mount abu know imd new alert

Rajasthan Weather Update : फाइल फोटो पत्रिका।

Weather Update : राजस्थान में गुरुवार को फिर पारे में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शेखावाटी क्षेत्र में तो न्यूनतम तापमान कुछ स्थानों पर 5 और 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास जा पहुंचा है। प्रदेश में 8 स्थानों पर तो न्यूनतम तापमान माउंटआबू से भी कम दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर का 5.7 और सबसे अधिक न्यूनतम तापमान जालौर का 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में कई जगह आगामी करीब 2 सप्ताह न्यूनतम तापमान सामान्य से भी कम रहने और कहीं कहीं सामान्य से कम बारिश की भी संभावना जताई है ये सभी परिस्थितियां आगामी कुछ दिनों में राजस्थान में सर्दी तेजी से बढ़ने के संकेत माने जा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21-22 नवंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

राजस्थान में 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी

इसी बीच गुरुवार को भी राजस्थान सहित कई जगह हल्की ठंडी हवा चलने से हल्की सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने राजस्थान में 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक मौसम का पूर्वानुमान गुरुवार को जारी किया। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान में इस अवधि के दौरान सर्दी बढ़ने के संकेत हैं। 20 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच खासतौर से उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है जो सर्दी में इजाफे का स्पष्ट संकेत है। वहीं दक्षिणी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने सामान्य से कम बारिश की भी संभावना भी जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने और अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास ही रहने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान, जानें

मौसम केंद्र-न्यूनतम तापमान
फतेहपुर- 5.7 डिग्री सेल्सियस
सीकर- 6.5 डिग्री सेल्सियस
नागौर- 9.5 डिग्री सेल्सियस
चूरू- 9.6 डिग्री सेल्सियस
अलवर- 9.6 डिग्री सेल्सियस
पिलानी- 9.7 डिग्री सेल्सियस
करौली- 9.8 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली- 10.5 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू-10.8 डिग्री सेल्सियस
सिरोही-11.1 डिग्री सेल्सियस
झुंझुनूं-11.4 डिग्री सेल्सियस
अजमेर- 12.8 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर- 13.3 डिग्री सेल्सियस
डबोक- 13.4 डिग्री सेल्सियस
जवाई बांध पाली-13.6 डिग्री सेल्सियस
जयपुर-13.7 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़-14.6 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर- 16.2 डिग्री सेल्सियस
फलोदी- 16.4 डिग्री सेल्सियस
प्रतापगढ़- 16.4 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर-16.5 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर-16.7 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर- 16.8 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर-17.1 डिग्री सेल्सियस
जालौर-17.6 डिग्री सेल्सियस।

जयपुर में रात का पारा 3.1 डिग्री गिरा, बढ़ने लगा सर्दी का असर

जयपुर में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। दिन के साथ अब रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम केन्द्र के अनुसार गुरुवार को जयपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें पिछले 24 घंटे के दौरान 3.1 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले 0.8 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया। रात के तापमान में अचानक आई गिरावट से सुबह और देर रात ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है। वहीं दिन में भी तापमान में गिरावट के चलते मौसम का मिजाज बदल रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से फिलहाल तेज सर्दी का असर नहीं है।